Search

 
 
 

भक्ति से मिलती है शक्ति : लवली गुप्ता

 
Panki(palamu) : पांकी विधानसभा के लोहरसी पंचायत के हेसातु गांव में मारुति नंदन यज्ञ सह हनुमान जी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर शोभायात्रा निकाली गई. मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने कहा कि पूजा-पाठ के सामूहिक आयोजन से समाज में सामाजिक समरसता बढ़ता है. लोगों में नई ऊर्जा का संचार होता है. आज जरूरत है लोगों को धर्म के मर्म को समझने की. हनुमान जी की प्रतिमा को तितलंगी, लोहारसी, चट्टी हेसातू गांव में नगर भ्रमण कराया गया. इस दौरान जय हनुमान और जय श्री राम के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इसे भी पढ़ें :लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-lal-of-netarhat-school-brought-laurels-to-jharkhand/">लातेहार:

नेतरहाट विद्यालय के लाल ने किया झारखंड का नाम रौशन

राम के बिना हनुमान अधूरे, हनुमान के बिना राम अधूरे

भाजपा नेता ने कहा कि हिंदू धर्म में हनुमान जी को वीरता, भक्ति और साहस का परिचयाक माना जाता है. वह संकटमोचक हैं और जगत को कष्ट से मुक्ति दिलाते हैं. भगवान बजरंगबली को याद करते ही सारा कष्ट दूर हो जाता है. कहा भी जाता है कि संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा. हिंदू धर्म में अनेकों भगवान, देवी-देवताओं के भक्त हुए लेकिन भगवान हनुमान जैसा कोई भक्त नहीं हुआ. भगवान राम और हनुमान जी की ऐसी जोड़ी है जो एक दूसरे के बिना पूर्ण नहीं हैं. राम बिना हनुमान अधूरे हैं और हनुमान के बिना राम अधूरे हैं. इसे भी पढ़ें :शंघाई">https://lagatar.in/pakistans-foreign-minister-bilawal-bhutto-arrives-in-goa-to-attend-shanghai-cooperation-organization-meeting/">शंघाई

सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो गोवा पहुंचे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही