Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में बिजली संकट गहराया, 10 घंटे तक हो रही कटौती

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) में जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिजली संकट गहराता जा रहा है. जिले के शहरी इलाकों में 24 घंटे में 8 से 10 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 14 से 16 घंटे तक बिजली की कटौती हो रही है. भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोग बेहाल हैं. बिजली संकट का असर जलापूर्ति पर भी पड़ रहा है. लोग बोरिंग से टंकी में पानी नहीं चढ़ा पा रहे हैं. गर्मी से तर- बतर लोग एक ग्लास ठंडा पानी के लिए भी तरस जा रहे हैं. मांग से काफी कम बिजली मिलने के कारण जेबीवीएनएल भी हांफ रहा है. बिजली की आंखमिचौली से आम लोगों के साथ-साथ पीक आवर में दुकानदार और उद्योग संचालक भी परेशान हैं.

ऐसे समझें क्यों है बिजली संकट

बीते 10 वर्षों में धनबाद जिले में बिजली की मांग 30 से 40 प्रतिशत बढ़ी है. गर्मी के दिनों में बिजली की मांग 250 से 300 मेगावॉट तक पहुंच जा रही है. जबकि जिले को जेबीवीएनएल, डीवीसी और कांड्रा ग्रिड से अधिकतम 230 मेगावॉट ही बिजली मिल पा रही है. बीते एक दशक में बिजली विभाग ने तेलीपाड़ा, सुगियाडीह, कुसुम विहार सब स्टेशन की नींव रखी, लेकिन शुरू नहीं कर पाया. इसके अलावा प्रस्तावित अन्य सब स्टेशनों का निर्माण तक शुरू नहीं हो पाया.

जरूरत के अनुसार आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास : ईई

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि शहरी इलाकों में खपत बढ़ने के बाद बिजली की मांग की गई है. 17 अप्रैल से बिजली आपूर्ति सुधरी है. आगे भी जरूरत के अनुसार आपूर्ति बढ़ाकर अधिक से अधिक आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-explosion-offer-in-gold-and-silver-jewelers-on-akshaya-tritiya/">धनबाद

: अक्षय तृतीया पर सोना चांदी ज्वेलर्स में धमाका ऑफर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही