- जेबीवीएनएल निदेशक ने सभी एरिया बोर्ड के जीएम और एसई को दिए निर्देश
- कम समय में लोकल फॉल्ट की समस्या से निबटने के दिये निर्देश
: ऑब्जेक्शन लगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रखता है डीएसई ऑफिस डीवीसी कमांड एरिया में भी पावर क्राइसिस फिलहाल खत्म हो गई है. धनबाद सहित पूरे डीवीसी कमांड एरिया में फुल लोड बिजली की आपूर्ति की जा रही है. ऊर्जा संचरण के एमडी और जेबीवीएनएल के डिस्ट्रब्यूशन एंड प्रोजेक्ट डायरेक्टर केके वर्मा झारखंड में पावर पोजिशन और आपूर्ति की पल-पल खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामाना न करना पड़े. उन्होंने वितरण क्षेत्र के सभी महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता को जरूरी निर्देश दिए हैं. इसे भी पढ़ें- कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-9-mps-and-mlas-jharkhand-bjp-are-sweating-to-feed-lotus-in-kharges-stronghold/">कर्नाटक
चुनाव: खड़गे के गढ़ में कमल खिलाने झारखंड भाजपा के 9 सांसद-विधायक बहा रहे पसीना उन्होंने कहा कि बिजली की अब कोई कमी नहीं है. डिमांड के अनुरूप बिजली उपलब्ध है. इसलिए सभी महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता स्थानीय स्तर पर होने वाले लोकल फॉल्ट को कम से कम समय में दुरूस्त करके बिजली बहाल करने की दिशा में काम करें. ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में अधिक देर तक पावर कट का सामना न करना पड़े. अगर बड़े लोकल फॉल्ट को दुरूस्त करने के लिए अधिक मैन पावर की जरूरत पड़े तो हायर करें और कम से कम समय में फॉल्ट दुरूस्त करने का काम करें. कहीं भी 5-10 घंटे तक लोकल फॉल्ट के नाम पर पावर कट ना किया जाए. इसका विशेष ध्यान लोकल स्तर पर अभियंता सुनिश्चित कराएं.

Leave a Comment