Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बिजली संकट फिलहाल खत्म, मांग के अनुरूप हो रही आपूर्ति

  • जेबीवीएनएल निदेशक ने सभी एरिया बोर्ड के जीएम और एसई को दिए निर्देश
  • कम समय में लोकल फॉल्ट की समस्या से निबटने के दिये निर्देश
Ranchi: एक सप्ताह से चली आ रही एनर्जी क्राइसिस फिलहाल दूर हो गई है. इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से करीब 400 मेगावाट अतिरिक्त बिजली लेकर झारखंड में बिजली समस्या को दूर कर दिया गया है. गुरुवार को दिन में डिमांड के अनुरूप पर्याप्त बिजली उपलब्ध रही. राज्य के सभी 57 ग्रिड, सबस्टेशनों को फुल लोड बिजली मिली. कहीं से पावर क्राइसिस के कारण लोड शेडिंग की बात सामने नहीं आयी. यहां तक की डीवीसी कमांड एरिया में भी डिमांड के अनुरूप आपूर्ति हुई. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/the-dse-office-keeps-the-supreme-courts-order-on-hold/">हजारीबाग

: ऑब्जेक्शन लगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रखता है डीएसई ऑफिस
डीवीसी कमांड एरिया में भी पावर क्राइसिस फिलहाल खत्म हो गई है. धनबाद सहित पूरे डीवीसी कमांड एरिया में फुल लोड बिजली की आपूर्ति की जा रही है. ऊर्जा संचरण के एमडी और जेबीवीएनएल के डिस्ट्रब्यूशन एंड प्रोजेक्ट डायरेक्टर केके वर्मा झारखंड में पावर पोजिशन और आपूर्ति की पल-पल खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में बिजली संकट का सामाना न करना पड़े. उन्होंने वितरण क्षेत्र के सभी महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता को जरूरी निर्देश दिए हैं. इसे भी पढ़ें- कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-9-mps-and-mlas-jharkhand-bjp-are-sweating-to-feed-lotus-in-kharges-stronghold/">कर्नाटक

चुनाव: खड़गे के गढ़ में कमल खिलाने झारखंड भाजपा के 9 सांसद-विधायक बहा रहे पसीना
उन्होंने कहा कि बिजली की अब कोई कमी नहीं है. डिमांड के अनुरूप बिजली उपलब्ध है. इसलिए सभी महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता स्थानीय स्तर पर होने वाले लोकल फॉल्ट को कम से कम समय में दुरूस्त करके बिजली बहाल करने की दिशा में काम करें. ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में अधिक देर तक पावर कट का सामना न करना पड़े. अगर बड़े लोकल फॉल्ट को दुरूस्त करने के लिए अधिक मैन पावर की जरूरत पड़े तो हायर करें और कम से कम समय में फॉल्ट दुरूस्त करने का काम करें. कहीं भी 5-10 घंटे तक लोकल फॉल्ट के नाम पर पावर कट ना किया जाए. इसका विशेष ध्यान लोकल स्तर पर अभियंता सुनिश्चित कराएं.

गुरुवार को इस समय मिली इतनी बिजली

समयः दिन के 1 बजे  बिजली की उपलब्धता : 1609 मेगावाट डिमांड : 1474 मेगावाट डीवीसी कमांड एरिया : 600 मेगावाट लोड शेडिंग : जीरो समयः दिन के 2 बजे  बिजली उपलब्धता : 1604 मेगावाट डिमांड : 1511 मेगावाट डीवीसी कमांड एरिया : 600 मेगावाट लोड शेडिंग : जीरो समयः दिन के 3 बजे बिजली की उपलब्धता : 1518 मेगावाट डिमांड : 1503 डीवीसी कमांड एरिया : 600 मेगावाट लोड शेडिंग : जीरो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही