Search

 
 
 

रांची में पावर कट जारी, आधी रात लोग गर्मी से बेहाल रहे

 
  Ranchi :  बुधवार देर रात 33 केवी लाइन के कंडक्टर में खराबी आ गयी थी, जिसके कारण आधी रांची में देर रात ब्लैक आउट की स्थिति हो गयी थी. रात 12 बजे से गुरुवार सुबह चार बजे तक लगभग आधी रांची में बिजली नहीं थी. अचानक बिजली गुल हो जाने से आधी रात में लोग गर्मी से बेहाल हो गये और नींद से जाग गये. पूरी रात बिजली नहीं रहने से कई लोगों ने रतजग्गा किया. कई लोग पूरी रात सो नहीं पाये रांची के बड़े इलाके में अंधेरा पसरा रहा, देर रात तक मरम्मत कार्य चला. आज  सुबह बिजली बहाल हो पायी. प्रभावित क्षेत्र :  मोरहाबादी, अशेाक नगर, लालपुर, अपर बाजार, नामकुम, पाहन टोली, महुआ टोली, गोरु टोली, नामकुम बाजार, कोकर, लालपुर, थड़पखना, गाड़ीगांव, हरमू रोड, पुरानी रांची, मणि टोला, हिनू, दीपाटोली, चुटिया, बहुबाजार सहित अन्य इलाके प्रभावित रहे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही