Search

 
 
 

भीषण गर्मी में थम नहीं रहा पावर कट, विभाग ने बतायी यह वजह

 
Ranchi : राज्य भीषण गर्मी की चपेट में है. लू और उमश भरी गर्मी से लोग पहले से परेशान हैं. वहीं राज्य में पर्याप्त बिजली उपलब्ध होने के बावजूद पावर कट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. इससे राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में हालांकि आधिकारिक रूप से लोड शेडिंग नहीं की गयी. पर बिजली का आना-जान लगा रहा. पावर ट्रिपिंग कोकर, से लेकर हरमू, रातू रोड, अशोक नगर, मेन रोड, डोरंडा, लालपुर, बूटी मोड़, पिस्कामोड़, इटकी रोड हर जगह होती रही. बिजली इंजीनियरों के अनुसार गर्मी की वजह से लोग बेतहाशा एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं. जिसके कारण ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ जा रहा है. जिससे पावर ट्रिप कर रही है. कई ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ जा रहे हैं. जिसे बनाने में 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है.

इनलैंड चालू, तेनुघाट की एक यूनिट बंद

तेनुघाट की एक यूनिट पतरातू लाइन बनाये जाने की वजह से बंद की है. हालांकि बुधवार को इनलैंड पावर से उत्पादन शुरू हो गया. इससे 43 मेगावाट बिजली मिल रही थी. राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र को कुछ हद तक राहत मिली है. तेनुघाट की एक नंबर यूनिट से 150 मेगावाट उत्पादन हो रहा था. सीपीपी से दो मेगावाट बिजली मिल रही थी. झारखंड में अपनी बिजली 199 मेगावाट थी. वहीं सेंट्रल पूल से 1383 मेगावाट बिजली मिल रही थी. राज्य में कुल 1582 मेगावाट बिजली उपलब्थ थी. डीवीसी कमांड एरिया को छोड़कर लगभग 1500 मेगावाट बिजली की मांग थी. जिसके कारण सभी जगह फुल लोड आपूर्ति की जा रही थी.

गढ़वा में असर 

गढ़वा में आंधी-तूफान की वजह से कई जगह लाइन बाधित हुई है. जिसके कारण कई इलाकों में बिजली नहीं थी. वहीं खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, पलामू, चाईबासा, जमशेदपुर, दुमका, साहिबगंज के इलाकों में भी कई जगहों पर बिजली काटे जाने की शिकायत मिली है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-engineer-kailash-chakraborty-of-triveni-company-committed-suicide-by-hanging-himself/">हजारीबाग

: त्रिवेणी कंपनी के इंजीनियर कैलाश चक्रवर्ती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही