Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खपत बढ़ने व मिस मैनेजमेंट से पावर कट

Ranchi : झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है. इससे राज्य में बिजली की डिमांड 500 से 700 मेगावाट तक बढ़ गयी है. सेंट्रल सेक्टर से अतिरिक्त बिजली भी खरीदी जा रही है. मगर जेबीवीएनएल के मिस मैनेजमेंट के कारण आम जनता बुधवार की रात करीब दो घंटे बिजली को लेकर परेशान रही. दरअसल हुआ यूं कि शाम को मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया. जिसमें कहा गया कि अगले एक - दो घंटे में आंधी-बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए बिजली अफसरों ने अतिरिक्त बिजली की बुकिंग नहीं की. पर ऐसा कुछ नहीं हुआ नहीं. अचानक पीक ऑवर के दौरान करीब साढ़े बजे पावर की कमी हो गयी. हटिया ग्रिड से लोड शेडिंग शुरू कर दी गयी. इसका असर नामकुम, बेड़ो एवं और कांके ग्रिड पर भी पड़ा. रात 12 बजे तक शहर का 90 प्रतिशत इलाका बिजली के कारण हलकान रहा.

गुरुवार को भी जारी रहा पावर कट का सिलसिला

गुरुवार को भी रांची शहर में लोकल फॉल्ट को लेकर बिजली आपूर्ति चरमरा गई. भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती से जनता त्राहिमाम कर रही है. सभी सब स्टेशनों से लगातार दो से तीन घंटे बिजली काटी जा रही है. दिन में गर्मी ज्यादा होने से ट्रांसफार्मरों का फ्यूज ज्यादा उड़ रहा है, साथ ही इंसुलेटर क्रेक कर जा रहा है. कई जगहों में जमीन में नमी नहीं होने से अर्थिंग की भी समस्या आ रही है. रांची को 340 मेगावाट फुल लोड बिजली मिल रही है, फिर भी उपभोक्ताओं के घरों तक पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है.

कहां क्या रही स्थिति 

  • हरमू किशोरगंज फीडर में देर रात एक फेज में लाइट थी. जो सुबह सात बजे तक दुरुस्त नहीं हुई.
  • हरमू पूरन विहार में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली बंद रही.
  • नामकुम स्वर्णरेखा विंध्यवासिनी नगर, केतारी बगान में दो घंटे बिजली नहीं रही.
  • पाहन टोली, गाड़ीगांव में दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रही. यहां पेड़ों की डाल छंटाई कार्य के कारण बिजली बंद रही.
  • कडरू में बुधवार रात से बिजली नहीं थी. दोपहर में आई, परंतु लो वोल्टेज की समस्या रही. जो दोपहर तीन बजे दुरुस्त हुई.
  • पत्थलकुदवा में एक घंटे बिजली बंद रही.
  • सिरम टोली, क्लब रोड चुटिया में लो वोल्टेज की समस्या रही.
  • बहुबाजार कठर टोली में सुबह से आंख मिचौनी हुई. दोपहर में दो घंटे बिजली ठप रही.
  • नया टोली में घंटों बिजली ठप रही.

क्या कहा जीएम रांची ने

बिजली फुल लोड मिल रही है. जो बाधित आपूर्ति हुई है, वह लोकल फॉल्ट के कारण हो रही है. जबकि कुछ जगहों में पेड़ों की डाल छंटाई को लेकर बिजली बंद की गई थी.
  • पीके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, जीएम रांची
 

15 दिन बाद शुरू हुई टीटीपीएस की यूनिट नंबर दो से बिजली उत्पादन

15 दिनों के बाद तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट नंबर दो चालू हो गयी है. गुरुवार की सुबह इसे लाइटअप किया गया. शाम पांच बजे से 82 मेगावाट बिजली इससे मिलने लगी. एक जून को तेनुघाट की यूनिट नंबर दो मेंटेनेंस के लिए बंद किया गया था, जिसके कारण जेबीवीएनएल को 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ रही थी. गुरुवार को तेनुघाट से कुल 227 मेगावाट बिजली का उत्पादन रहा था. तेनुघाट के चालू होने के बावजूद राज्य में बिजली की समस्या कम नहीं हो रही है. लोकल फॉल्ट की वजह से राजधानी रांची में बीती रात से बिजली की समस्या जारी है. रांची के साथ-साथ लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर व चाईबासा में भी लगातार बिजली का आना-जाना लगा हुआ था. इसे भी पढ़ें – सांसद">https://lagatar.in/high-court-seeks-status-report-from-government-on-pil-of-mp-nishikant-dubey/">सांसद

निशिकांत दुबे की PIL पर हाइकोर्ट ने सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही