Search

बड़कागांव में 3 दिन बिजली कटौती और बढ़ाई गई, बुधवार से शुक्रवार सप्लाई प्रभावित

Barkagaon : बड़कागांव में बिजली विभाग ने तीन दिन और बिजली कटौती बढ़ा दी है. बुधवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी. पहले भी शुक्रवार से सोमवार तक तीन दिन बिजली कटौती की गई थी. बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए डेमोटांड़ से बड़कागांव तक जर्जर-33 केवीए बिजली वायर को बदला जा रहा है. वहीं नया वायर लगाने, जंगलों एवं गांव में पेड़ों की टहनियों को काटने का काम बिजली विभाग कर रहा है. बिजली विभाग के कनीय अभियंता सत्यदेव कुमार ने बताया कि काम पूरा नहीं होने के कारण तीन दिन बिजली की कटौती की तिथि को आगे बढ़ाई गई है. इसे भी पढ़ें:भव्य">https://lagatar.in/inauguration-of-nine-kundiya-gayatri-mahayagya-with-grand-kalshayatra/">भव्य

कलशयात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp