Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 15 घंटे तक बिजली कटौती, 40 डिग्री गर्मी में त्राहिमाम कर रहे लोग

Dhanbad : धनबाद ज़िले में घोर बिजली संकट से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. शहर में 40 डिग्री सेल्सियस गर्म के बीच 12 से 15 घंटे बिजली कटौती की जा रही है. दोपहर में पीक आवर में यह कटौती बढ़ जा रही है. इससे लोग मर्मी में त्राहिमाम कर रहे हैं. कोडरमा थर्मल प्लांट की यूनिट में खराबी आने से बीते दो दिन से बिजली कटौती 2-5 घंटे बढ़ गई है. 23 मई को दोपहर बाद तेज हवा चलने के साथ ही बिजली गुल हो गई. गर्मी बढ़ने के साथ ही ओवरलोड, लोडशेडिंग, लोकल फॉल्ट, फ्यूज उड़ने, लाइन लॉस आदि की समस्या बढ़ गई है. इसी बीच कोडरमा थर्मल प्लांट की यूनिट में खराबी आने की वजह से डीवीसी ने भी लोडशेडिंग शुरू कर दी है. इसकी वजह से शहरी इलाकों में बिजली कटौती 7 से 10 घंटे से बढ़कर 12 से 15 घंटे तक पहुंच गई है. इसका असर कारोबार पर भी पड़ा है.

280 मेगावाट तक पहुंची डिमांड

आम दिनों में धनबाद सर्किल में बिजली की मांग 230 मेगावाट होती है. गर्मी के दिनों में यह लगभग 50 मेगावाट बढ़ जाती है. कोडरमा पावर प्लांट में आई खराबी की वजह से अभी जिले को डीवीसी से 190 मेगावाट की जगह मात्र 90 से 100 मेगावाट व जेबीवीएनएल के कांड्रा ग्रिड से 40 मेगावाट की जगह मात्र 12 मेगावाट ही बिजली मिल रही है. इसका खामियाजा जिलावासियों को घोर बिजली संकट के रूप में उठाना पड़ रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-eye-check-up-camp-in-kandra-cataract-patients-will-have-free-operation/">धनबाद

: कांड्रा में नेत्र जांच शिविर, मोतियाबिंद के मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही