Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर कोर्ट में दो घंटे बिजली रही गुल, कामकाज बाधित

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर कोर्ट में शुक्रवार को भी दो घंटे बिजली गुल रही. इस दौरान कोर्ट का कामकाज बाधित रहा. गुरुवार को भी कोर्ट में ढाई घंटे बिजली गुल रही थी. इस दौरान कोर्ट रूम में मोमबत्ती जलाकर काम किया गया. कई मामलों में गवाही भी नहीं हो पाई. सभी गवाहों को वापस भेज दिया गया. बार भवन में भी बिजली गुल रही, जिससे अधिवक्ता भी परेशान दिखे. जज कॉलोनी में भी बिजली की सप्लाई बंद रही. लोगों का गर्मी से बुरा हाल था. गुरुवार को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तब बिजली गुल रही थी, जबकि शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे बिजली गई जो कि दोपहर 1.30 बजे के बाद आई. कोर्ट रूम में सिर्फ कंप्यूटर में ही पावर बैकअप है. इसके अलावा प्रधान जिला जज, एडीजे 1 और फैमली कोर्ट में ही जनरेटर की सुविधा है. इसके अलावा कहीं भी पावर बैकअप की सुविधा नहीं है. बिजली गुल होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-working-committee-meeting-on-may-21-preparations-complete/">चाईबासा

: भाजपा कार्यसमिति की बैठक 21 मई को, तैयारियां पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही