Search

 
 
 

लोकल फॉल्ट के कारण रांची के कई इलाकों में बिजली कटौती

 
Ranchi: नामकुम ग्रिड लाइन से पॉलिटेक्निक सब स्टेशन लाइन में शुक्रवार शाम को खराबी आ गई थी. फीडर के एक मशीन ब्लास्ट कर गया था. जिसके कारण कोकर विद्युत प्रमंडल और रांची सेंट्रल डिविजन के कई फीडरों में बिजली संकट उत्पन्न हो गई थी. करीब एक से डेढ़ घंटे तक कर्बला चौक, बाबूलाइन, अंजुमन कॉलोनी, आजाद बस्ती, पत्थलकुदवा, नया टोली, गुदड़ी सहित अन्य मोहल्लों में घंटों बिजली बाधित रही. वहीं, पॉलिटेक्निक लाइन में खराबी कारण कोकर डिविजन के भी कई फीडरों को कुछ देर के लिए बंद रखा गया. इससे बहुबाजार, कोकर, चुटिया, सामलौंग, गढ़ाटोली, चुनवा टोली, कांटा टोली सहित अन्य इलाके प्रभावित रहे और एक घंटे के लिए बिजली की आंख मिचौली की शिकायत रही.

ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ने से गुल रही बिजली

गर्मी बढ़ने के कारण कई मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मरों में लोड बढ़ गया है. जिसके कारण फ्यूज उड़ने की शिकायत बढ़ रही है. कडरू इलाके में फ्यूज उड़ने के कारण शाम में करीब एक घंटे बिजली गुल रही. जबकि दिन के समय राम मंदिर फीडर से भी लोकल फॉल्ट के कारण बहुबाजार, कठर टोली, साहू टोली, गणपत नगर सहित अन्य इलाकों में बिजली गुल रही. इसके अलावा राजभवन सब स्टेशन अंतर्गत न्यू मधुकम फीडर का केशव नगर का ट्रांसफार्मर आए दिन शाम में पावर कट की समस्या आ रही है. एक फेज डाउन हो जाता है. यह समस्या विगत कई दिनों से शाम में हो रही है. लोकल फॉल्ट आने से लोगों को काफी समस्या उत्पन्न हो रही है, विशेषकर गर्मी बढ़ने से बिन बिजली लोगों को कठिनाईयां उठानी पड़ती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही