Search

 
 
 

आज बिजली बंद रहेगी, रांची के कई इलाकों में होगा मेंटेनेंस कार्य

Ranchi News :  11 केवी विकास फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम होगा. इस दौरान विकास, रूढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक और नया टोली में बिजली बंद रहेगी.
 
बिजली मेंटेनेंस कार्य (फाइल फोटो)

Ranchi News :  आज रविवार को  राजधानी रांची के ओरमांझी, विकास, सिकिदिरी और टाटीसिलवे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

बिजली विभाग इन क्षेत्रों में पेड़ों की डालियों की कटाई, लाइन की मरम्मत और अन्य मेंटेनेंस का काम करेगा. अलग-अलग इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. विभाग ने लोगों से जरूरी काम बिजली कटने से पहले निपटाने की अपील की है.

 

विकास और चंदवे इलाके में  कटौती

 
11 केवी विकास फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम होगा. इस दौरान विकास, रूढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक और नया टोली में बिजली बंद रहेगी.

 

झारखंड की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

11 केवी चंदवे फीडर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मेंटेनेंस होगा. इससे बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी और चारी इलाके प्रभावित होंगे.

 

ओरमांझी के इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी

 
कुच्चू फीडर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पेड़ों की डालियों की कटाई और रखरखाव का काम होगा. इससे कुच्चू, कामता, हेंडेबिली, गुंजा, सगा टोली और जवा बेड़ा में बिजली नहीं रहेगी.

 

चायबगान फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक काम होगा. इस दौरान पिपरा बंडा, लुपुंगा, पतराकोचा और चायबगान प्रभावित रहेंगे.

 

पिस्का फीडर में भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. पिस्का, बनखेता, पिस्का पंडरा, इच्छा दाग पंडरा, हलबादी, उरवा और इचादांग इलाके इससे प्रभावित होंगे.

 

सिकिदिरी में भी दो घंटे बिजली कटौती

 
सांडी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ों की डालियों की कटाई और मेंटेनेंस किया जाएगा. इस दौरान भूसुर, डटमा, चाड़ू, सहेदा, जसपुर, महुआ टुंगरी और आगर टोली में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

 

टाटीसिलवे के कई इलाकों में भी बिजली कटेगी

 
टाटीसिलवे के 11 केवी गोंदलीपोखर फीडर में मेंटेनेंस के कारण अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी.

 

11 केवी प्लांडू फीडर से जुड़े प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके और आसपास के इलाके भी प्रभावित होंगे.

 

इसके अलावा 11 केवी बंता फीडर के टूटकी, बंता, पतरा हटू, बनसिया, झावरी, करियाडीह और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

11 केवी रामपुर (सिल्ली) फीडर के सिंहपुर, कुटरू, रामपुर, हलमाद और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी.

 

दो जगह लंबे समय तक रहेगी बिजली बंद

 
टाटीसिलवे पावर हाउस के अनगड़ा फीडर से जुड़े हेसाल के बाह्य फल एंट्री गेट इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी. यहां स्टैंगिंग का काम किया जाएगा.

 

वहीं चडरी पावर हाउस से जुड़े द्वारिका हॉस्पिटल इलाके में सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी. इस दौरान ट्रांसफार्मर चार्ज करने का काम किया जाएगा.

 

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए मोबाइल चार्ज करने, पानी भरने और बिजली से जुड़े दूसरे जरूरी काम पहले ही कर लें.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही