Search

 
 
 

ताइवान में आया शक्तिशाली भूकंप, गगनचुंबी इमारत झुकी, जापान-फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट

 
Taipei :  ताइवान की राजधानी ताइपे आज बुधवार को शक्तिशाली भूकंप आया है. ताइवान की भूकंप निगरानी एजेंसी ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी है. जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताया है. भूकंप का केंद्र हुआलिन शहर से लगभग 18 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. भूकंप की वजह से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं. इमारतों में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है. भूकंप की वजह से कई शहरों में बिजली भी बाधित हो गयी है. हालांकि अभी तक किसी प्रकार के हताहत की खबर नहीं है.

हुआलियन में कई इमारतों की नींव हिली

ताइवान के हुआलियन में कई इमारतों की नींव हिल गयी है. सोशल मीडिया पर हुआलियन से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कई घर और इमारतें ढह गयी हैं. वहीं भूकंप के तेज झटके की वजह से गगनचुंबी इमारत भी झुक गया है. ताइवान के अपतटीय क्षेत्र में आये जोरदार भूकंप के बाद जापान ने अपने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा में सुनामी का अलर्ट जारी किया है. जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी का पूर्वानुमान है कि सुनामी की वजह से समुद्र में तीन मीटर (9.8 फुट) तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं. जापान में उड़ानों को रद्द कर दिया गया है. फिलीपींस ने भी सुनामी की चेतावनी दी है और तटीय इलाकों को खाली करने का आदेश दिया है.

प्लेटों के टकराने से आता है भूकंप

भू-विज्ञान के मुताबिक, पूरी धरती 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. धरती के नीचे मौजूद ये प्लेटें बेहद धीमी रफ्तार से घूमती रहती हैं. हर साल 4-5 मिमी अपनी जगह से खिसक जाती हैं. इस दौरान कोई प्लेट किसी के नीचे से खिसक जाती है, तो कोई दूर हो जाती है. इस दौरान जब प्लेटें आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही