Search

 
 
 

कराची में जोरदार विस्फोट, दो चीनी नागरिक समेत कई की मौत, BLA ने ली जिम्मेदारी

 
Islamabad :  पड़ोसी देश पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जोरदार विस्फोट हुआ है. इस विस्फोट में कई पाकिस्तानी नागरिक मारे गये हैं. इसके अलावा दो चीनी नागरिक (श्रमिक) समेत तीन विदेशी नागरिकों की भी मौत हो गयी है. जबकि एक चीनी नागरिक समेत करीब 17 लोगों के घायल होने की खबर है. पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने सोमवार को  इस घटना की पुष्टि की है. https://twitter.com/AHindinews/status/1843108235278160137

प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी

घटना के संबंध में चीनी दूतावास ने बताया कि जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास  पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के एक काफिले पर रविवार रात करीब 11 बजे आतंकवादियों ने हमला किया. इस जोरदार धमाके के बाद आग लग गयी, जिससे कई गाड़ियां जल गयी. एएनआई ने हमले का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है, उसमें देखा जा सकता है कि कारों से आग की लपटें और घटनास्थल से धुएं का गुबार उठ रहा है. घटनास्थल पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे थे. इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने सोशल मीडिया पर ली है. हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.  बीएलए के आत्मघाती दस्ते मजीद ब्रिगेड ने बताया कि यह हमला कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकल रहे चीनी इंजीनियरों और निवेशकों के उच्चस्तरीय काफिले पर किया गया था. इस हमले में आत्मघाती वाहन बम का इस्तेमाल हुआ था.

दूतवास ने चीनी नागरिकों, संस्थानों और परियोजनाओं की सुरक्षा की मांग की

चीनी दूतावास ने बयान जारी कर इस घटना की निंदा की और पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की. इस हमले के बाद चीन और पाकिस्तान मिलकर स्थिति को संभालने में जुटा है. चीनी दूतावास ने पाकिस्तान से घायलों का उचित इलाज करने, हमले की गहराई से जांच करने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है. साथ ही चीनी नागरिकों, संस्थानों और परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया. दूतावास ने पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों और कंपनियों को सुरक्षा पर ध्यान देने, स्थानीय हालात पर नजर रखने और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की सलाह दी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही