Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: सरकारी जांच सुविधा वाले अस्पतालों से हटेंगी PPP पैथोलॉजी सेवाएं

झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JMHIDPCL) के निदेशक मंडल की 19वीं बैठक गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JMHIDPCL) के निदेशक मंडल की 19वीं बैठक गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 32 एजेंडों पर चर्चा कर कई अहम फैसले लिए गए.

Uploaded Image

बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह

बैठक में सबसे बड़ा फैसला पीपीपी मोड पर चल रही पैथोलॉजी सेवाओं को लेकर लिया गया. बोर्ड ने तय किया कि जिन जिलों के सदर अस्पतालों में सरकारी स्तर पर जांच की पूरी सुविधा उपलब्ध हो गई है, वहां निजी एजेंसियों के जरिए चल रही पैथोलॉजी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी.

इसे भी पढ़ें: 

सहिया कार्यकर्ताओं को टैब देने और स्वास्थ्य विभाग के लिए लैपटॉप खरीदने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट भेजा जाएगा. इसके साथ ही सहिया कार्यकर्ताओं को स्कूटी और वर्दी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया.

 

अजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूटी और अन्य सामान की खरीद तय नियमों और मानकों के अनुसार ही की जाए. उन्होंने कहा कि जहां जरूरत हो, वहीं जरूरी सामान खरीदा जाए. साथ ही जिन जिलों में कंप्यूटर की जरूरत है, वहां खरीद सुनिश्चित की जाए और उनका समय पर उपयोग भी शुरू हो.

 

बैठक में JMHIDPCL को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई. बोर्ड ने 20 नए पद बनाने की अनुशंसा की. आउटसोर्सिंग के जरिए काम कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाओं की भी समीक्षा करने का फैसला लिया गया. जहां उनकी जरूरत नहीं होगी, वहां उन्हें संबंधित एजेंसी को वापस भेजा जाएगा.

 

बैठक में एनएचएम के एमडी शशि प्रकाश झा, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, उप सचिव ध्रुव प्रसाद, संयुक्त निदेशक रीतु सहाय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही