Search

डॉ. प्रभाकांत ने 34 वर्षों की सेवा के बाद IT विभाग से ली विदाई

Ranchi: डॉ. प्रभाकांत, जिन्होंने 34 वर्षों तक राजस्व विभाग में अपनी सेवाएं दीं, 29 नवंबर 2024 को मुख्य आयकर आयुक्त, रांची के पद से सेवानिवृत्त हो गए. डॉ. प्रभाकांत ने अपने लंबे करियर में आयकर विभाग में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं और अपने कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं. रांची निवासी डॉ. प्रभाकांत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत अलोईस स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद सेंट जेवियर कॉलेज से उच्च शिक्षा पूरी की और बीआईटी मेसरा से बीटेक की डिग्री हासिल की. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रौद्योगिकी में रुचि ने उनके प्रशासनिक कार्यों में एक अलग दृष्टिकोण जोड़ा.

उल्लेखनीय कार्यकाल और उपलब्धियां

डॉ. प्रभाकांत को 1 नवंबर 2024 को मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर पदोन्नति दी गई. इससे पहले उन्होंने तीन वर्षों तक प्रधान आयकर आयुक्त, रांची के रूप में कार्य किया. उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अगस्त 2024 में वित्त मंत्री द्वारा सीबीडीटी मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया.

अधिकारियों और सहकर्मियों के लिए प्रेरणा

डॉ. प्रभाकांत अपने कुशल नेतृत्व और संवेदनशील प्रशासन के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने न केवल राजस्व विभाग के संचालन को प्रभावी ढंग से संभाला, बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए एक प्रेरणा भी बने. उनकी सेवानिवृत्ति पर आयकर विभाग के कर्मचारियों ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 29 नवंबर को आयोजित विदाई समारोह में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने डॉ. प्रभाकांत के प्रति सम्मान व्यक्त किया. उनके योगदान और समर्पण के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-eknath-shinde-suddenly-left-for-his-village-mahayuti-meeting-postponed-suspense-remains-on-the-chief-minister/">महाराष्ट्र

: एकनाथ शिंदे अचानक अपने गांव रवाना, महायुति की बैठक टली, मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp