Search

श्रीगुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी का दौर शुरू

तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना साहिब विखे भव लयो... Ranchi : श्रीगुरु गोविंद सिंह के पावन प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी का दौर शुरू हो गया. अब नित्य सुबह 13 जनवरी तक फेरी निकाली जायेगी. शुक्रवार को पहले दिन सुबह पांच बजे गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए दिऊड़ी गेट पर बड़ी संख्या में धर्मावलंबी एकत्रित हुए. ढोल-मंजीरे के साथ शबद गायन कर प्रभात बेला में भक्ति रस घोला. फिर साध संगत भ्रमण को निकल पड़े. यात्रा में निशान साहिब उठा अगुवाई करते पिंदे सरदार भूपेंद्र सिंह तन कर चल रहे थे. इनके बाद अमृतवाणी का गायन करते श्रद्धालुओं की टोली थी. इसमें शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,नीता मिढ्ढा,इंदु पपनेजा,मंजीत कौर और रेशमा गिरधर आदि तहीं प्रकाश हमारा भयो, पटना साहिब विखे भव लयो... और ऐसे गुरु को बल बल जाइए... जैसे शबद प्रस्तुत कर साथ चल रही थी. फेरी जोगिन्दर गाबा,सुन्दर लाल मिढा,द्वारका दास मुंजाल,चंदू गिरधर, जीतू काठपाल,ओम प्रकाश बरेजा ,सुभाष मिढ्ढा, लक्ष्मण अरोड़ा,भगत सिंह मिढ्ढा आदि के घरों से होते हुए वापस लौट विसर्जित हुई. इस बीच जगह-जगह पुष्प वर्षा कर सभी का स्वागत किया गया. चाय-बिस्कुट आदि खाने-पीने के सामान बांटे गये. मनीष मिढ्ढा ने घरों के सामने अरदास कर सबकी सुख-समृद्धि की कामनाएं की. इसे भी पढ़ें - धोनी">https://lagatar.in/dhoni-filed-a-case-against-his-friend-rs-15-crore-fraud-case-hearing-was-held-in-ranchi-civil-court/">धोनी

को दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस पर रांची सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई

फेरी में ये थे शामिल

अर्जुन दास मिढा,अशोक गेरा, हरगोबिंद सिंह,मोहन काठपाल,सुरेश मिढ़ा,अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा,जीवन मिढा,महेंद्र अरोड़ा,बसंत काठपाल,राकेश गिरधर ,रमेश तेहरी,रमेश गिरधर,आशु मिढा,नवीन मिढा,राजेन्द्र मक्कड़,रमेश पपनेजा,इन्दर मिढा,रौनक ग्रोवर,सूरज झंडई,विनीत खत्री,रिक्की मिढ़ा,हरीश तेहरी,भरत गाबा,अश्विनी सुखीजा,प्रताप तलेजा,पंकज मिढ़ा,हरीश मिढा,हरविंदर सिंह,प्रकाश गिरधर,गौरव मिढा,तनय काठपाल,अमन डावरा,पियूष मिढा,उमेश मुंजाल,कमल मुंजाल,मनीष गिरधर,अमन सचदेवा, ज्ञान मादन पोत्रा,प्रवीण मुंजाल,ज्ञान दुआ,चंदन गिरधर,मोहित मुंजाल,बंसी मल्होत्रा,बिमला मिढ़ा,मीना गिरधर,ममता थरेजा,श्वेता मुंजाल,कमलेश मुंजाल,गोविंद कौर,भजना देवी डावरा,देवकी मुंजाल,दुर्गी मिढा,हरपाल कौर मिढा,उषा झंडई,नेहा मुंजाल,अंजना गिरधर,पलक थरेजा,अमन कौर,कंचन मिढा,हरदेवी गिरधर,उर्मिला खत्री,बलबीर मिढा,हर्षा मिढा,प्रेमी काठपाल,शीतल अरोड़ा,हरनाम थरेजा,ममता थरेजा,सुषमा गिरधर,नीतू किंगर,स्वीटी सिडाना,जूली गाबा,इशिका काठपाल,रजनी तेहरी,ममता सरदाना,गुड़िया मिढ़ा,गूंज काठपाल,पुष्पा काठपाल आदि फेरी में शामिल थे. इसे भी पढ़ें -लैंड">https://lagatar.in/land-scam-vishnu-aggarwals-bail-hearing-completed-verdict-reserved/">लैंड

स्कैम : विष्णु अग्रवाल की बेल पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित 
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//