Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जन जागरण अभियान में निकाली गई प्रभात फेरी

Advertisement
Advertisement
निरसा : 16 नवंबर को निरसा एमपीएल मांगूरडीह चौक पर शहीद सिद्धू कानू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन जागरण अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई. निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रभात फेरी के साथ नुक्कड़ सभा की गई और सुदूर गांवों के इलाका में लोगों को जागरूक करने का काम किया गया. उन्होंने कहा कि गांव, देहात के लोग कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था दिखा रहे हैं. लोगों को भाजपा ने दिग्भ्रमित करने का काम किया है. प्रभात फेरी सह नुक्कड़ सभा में निरसा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव, अर्जुन भुइयां, संतोष कुमार राय, श्यामल भंडारी, दीपक कुमार मिश्रा, राकेश यादव, पप्पू केवट, राजू चौहान, विजय भुईयां, नंदन भुइयां, महेंद्र साहनी, छात्रबली भुइयां, महावीर दे, मुजाहिद शेख, सगीर अंसारी, बिकोधर चक्रवर्ती, सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : फर्जी">https://lagatar.in/supply-department-engaged-in-search-of-fake-ration-card-holders/">फर्जी

राशन कार्ड धारकों की खोज में जुटा आपूर्ति विभाग [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही