Search

 
 
 

रामगढ़: प्रकाश उत्सव पर छठे दिन निकाली गई प्रभात फेरी

 
Ramgarh: सिख धर्म के प्रवर्तक और सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर छठे दिन प्रभातफेरी निकाली गई. प्रभातफेरी मैं इस बार अनोखा नजारा देखा गया. बड़ी संख्या में बच्चे भी प्रभात फेरी में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं. प्रभातफेरी में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे से पूरा शहर भक्ति में हो गया। प्रभात फेरी में निशान साहिब लेकर जसकीरत सिंह सैनी और गुरजोत सिंह अगवाई कर रहे थे. "कल तारण गुरुनानक आया, सतगुरु नानक प्रगतया मिटी धुंध जग चानन होया" जैसे शब्दों से संगत निहाल हो रहे थे प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर सुभाष चौक पुराना बस स्टैंड होते हुए स्वर्गीय सरदार ज्ञान सिंह छाबड़ा के गृह पहुंची. यहां प्रभात फेरी पहुंचने के पूर्व गगनचुंबी आतिशबाजी की गई.

गुरजीत सिंह के परिवार के गृह में  हुआ अरदास 

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सरदार भूपेंद्र सिंह चंडोक ने सरदार महिपाल सिंह छाबड़ा को सिरोपा देकर सम्मानित किया. प्रभातफेरी में रामगढ़ गुरुद्वारा के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी, मीत प्रधान हैप्पी छाबड़ा, विंकल कालरा, जोगिंदर सिंह जग्गी, प्रीतम सिंह कालरा, हरजाप सिंह गांधी, रघुवीर सिंह, जसविंदर सिंह सलूजा, त्रिलोचन सिंह जस्सल, पूर्व कैंटोनमेंट उपाध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह, राजू जस्सल, हरमिंदर सिंह, जॉली हरप्रीत सिंह, दलजिंदर कौर सैनी बलविंदर कौर सतविंदर कौर आदि शामिल हुई. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-lashed-out-at-mahavikas-aghadi-mva-vehicle-has-no-tyres-no-brakes-women-are-being-abused/">पीएम

मोदी महाविकास अघाड़ी पर बरसे,  कहा, एमवीए की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक हैं, महिलाओं को गाली दी जा रही है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही