Lagatar Correspondent Mathan (dhanbad): नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत नदियों को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए सोमवार को धनबाद के कुमारधुबी के वाणी मंदिर प्रभातफेरी निकाली गयी. कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने कहा कि नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए हमें प्लास्टिक की थैलियां, बोतल या अन्य सामग्री नदियों में या उनके किनारे नहीं फेंकना चाहिए. इससे कचरा उड़कर नदियों में चला जाता है. नदियों को हमेशा साफ रखने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि नदियों में नाले के गंदे पानी न जाए, इसके लिए फिल्टर प्लांट लगाकर गंदे पानी को साफ किया जाना चाहिए. इसके अलावा नदियों के किनारे व आस-पास पौधारोपण किया जाना चाहिए. जिससे प्रदूषण नहीं होगा. श्री झा ने नल के संसाधनों को सयंत्रित रखें, बारिश का पानी संचित करें और उचित तरीके से जल का इस्तेमाल करने की अपील आम जनों से की. प्रभातफेरी में मुखिया काकुली मुखर्जी, सीआरपी पंकज कुमार सिंह, लालू रविदास, हेमा साव, खुशबू कुमारी, समीरचंद्र साहा, शशि साव, मनोज यादव, लता देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
धनबादः नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत कुमारधुबी में निकाली गयी प्रभातफेरी
Last Updated: Jun 03, 2024 12:00 AM (IST)