Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कल रानीगंज से हजारीबाग पहुंचेगा प्रभु श्री श्याम का शीश

Hazaribagh : श्री श्याम भक्त परिवार की ओर से आयोजित श्री श्याम फाल्गुन निशान ध्वज यात्रा एवं एकादशी कीर्तन की तैयार अंतिम चरण में है. एक मार्च को रानीगंज से प्रभु श्री श्याम का शीश हजारीबाग की पावन धरा पर लाई जाएगी. वहीं दो मार्च को श्री राणी सती मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा के साथ निशान ध्वज यात्रा निकाली जाएगी. यह शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त होगी. शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाएं लाल-पीली साड़ी एवं पुरुष कुर्ता-पायजामे में शामिल होंगे. श्याम भक्त परिवार के सदस्यों ने बताया कि तीन मार्च की संध्या 6:00 बजे से मुनका बगीचा के प्रांगण में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है. इसमें हजारीबाग के सुप्रसिद्ध भजन गायक वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी के साथ कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक अनुराग वेदी, नेहा गुप्ता एवं किशन जी पधार रहे हैं. भव्य भजन संध्या के बीच मनमोहक शृंगार, इत्र वर्षा, सवामणी को भोग, फूलों की होली, अखंड ज्योत, छप्पन भोग एवं भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-lobin-reached-the-assembly-with-a-stiletto-said-hemant-government-does-not-listen-to-us/">बजट

सत्र : बहंगी लेकर विधानसभा पहुंचे लोबिन, कहा- हेमंत सरकार हमारी नहीं सुनती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही