Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदीप बागची ने कलकत्ता डीड के सहारे आधा दर्जन से अधिक लोगों को बेची जमीन,जानें खरीदारों में किनके-किनके हैं नाम

Vinit Upadhyay Ranchi : सेना के कब्जे वाली जमीन की रजिस्ट्री करने के जिस आरोपी प्रदीप बागची को ईडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, उसने पिछले दो वर्षों में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को जमीन की रजिस्ट्री की है. इस रजिस्ट्री से प्रदीप बागची को करोड़ों रुपये ह्वाइट मनी के रूप में मिले हैं. प्रदीप बागची ने जिन- जिन लोगों को जमीन बेची है, उसके सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट में कलकत्ता की डीड लगाई गई है. इसका सीरियल नंबर 4565 है. कलकत्ता की डीड की नकल 5 अक्टूबर 2021 को निकाली गई है. इसका बुक नंबर 1 वॉल्यूम नंबर 48 है. कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के रिकॉर्ड के मुताबिक जिस डीड को आधार बना कर जमीन बेची गई है, वह 1943 में बनी थी.

प्रदीप बागची ने जिन- जिन लोगों को जमीन बेची, उनके नाम हैं 

1. जगत बंधु टी स्टेट- यह रजिस्ट्री वर्ष 2021 में हुई थी. रिकॉर्ड्स के मुताबिक इस जमीन की बिक्री में प्रदीप बागची को 7 करोड़ रुपये मिले. 2. रणधीर कुमार- इन्हें प्रदीप बागची ने अक्टूबर 2022 में जमीन बेची. इसके एवज में बागची को 12 लाख 75 हजार रुपये मिले. 3. नागेंद्र कुमार- इन्हें भी प्रदीप बागची ने अक्टूबर 2022 में जमीन बेची, जिसके एवज में बागची को 11 लाख 50 हजार रुपये मिले. 4. लवली कुमारी- प्रदीप बागची ने अगस्त 2022 में जमीन बेची, जिसके एवज में बागची को 20 लाख रुपये मिले. 5. सरिता देवी- प्रदीप बागची ने जून 2022 में इन्हें जमीन बेची, जिसके एवज में बागची को 15 लाख 95 हजार रुपये मिले. 6. रितेश कुमार और नितेश कुमार - प्रदीप बागची ने जून 2022 में इन्हें भी जमीन बेची, जिसके एवज में बागची को 25 लाख 20 हजार रुपये मिले. 7. नीतू सिंह- प्रदीप बागची ने अगस्त 2022 में इन्हें भी जमीन बेची, जिसके एवज में बागची को 10 लाख 25 हजार रुपये मिले. इसे भी पढ़ें – पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-prabhunath-singh-and-brother-dinanath-singh-admitted-to-rims/">पूर्व

सांसद प्रभुनाथ सिंह और भाई दीनानाथ सिंह रिम्स में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही