Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदीप बलमुचू बने आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Ranchi: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रदीप कुमार बलमुचू को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इस बाबत अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने जारी किया है. डॉ. बलमुचू ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया है. बता दें कि डॉ बलमुचू ने कुछ माह पहले ही कांग्रेस पार्टी को दोबारा ज्वाइन किया था. इससे पहले 2019 के विधानसभा चुनावों के समय उन्होंने पार्टी छोड़कर आजसू का दामन थाम लिया था. इसे भी पढ़ें- पूरे">https://lagatar.in/bjp-celebrated-pandit-deendayals-birth-anniversary-across-the-state-listened-to-pms-mind/">पूरे

प्रदेश में भाजपा ने मनायी पंडित दीनदयाल की जयंती, पीएम के मन की बात सुनी गई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही