Search

 
 
 

बीजेपी से प्रदीप वर्मा और महागठबंधन से सरफराज अहमद निर्विरोध निर्वाचित, सीधे जायेंगे राज्यसभा

 
Ranchi : झारखंड से राज्यसभा के लिए आज गुरुवार को बीजेपी से प्रदीप वर्मा और महागठबंधन से सरफराज अहमद निर्विरोध निर्वाचित हो गये हैं. विधानसभा के सचिव सय्यद जावेद हैदर ने इसकी घोषणा की है. अब दोनों उम्मीदवार बगैर चुनाव लड़े ही राज्यसभा जायेंगे. इससे पहले 11 मार्च को प्रदीप वर्मा और मसरफराज अहमद ने नामांकन किया था. मुंबई के व्यवसायी हरिहर महापात्र ने भी नामांकन के लिए पर्चा खरीदा था. लेकिन उन्होंने नॉमिनेशन दाखिल नहीं किया था. ऐसे में राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से दो प्रत्याशी होने की वजह से दोनों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/94af0262-0d16-4442-b16e-4b728d32ae92.jpeg"

alt="" width="1152" height="864" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/dfea26a0-63e8-4af2-b01a-43201ee74c2d.jpeg"

alt="" width="1152" height="864" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-13-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

मिली बडी जिम्मेदारी सरफराज

जीत के बाद सरफराज अहमद ने कहा की बड़ी जिम्मेदारी मिली है. हेमंत ने जो कहा था उसे पूरा किया है. राज्यसभा में जो जिम्मेदारी है उसे निभाऊंगा. केंद्र सरकार में झारखंड के लिए जो मुद्दे लंबित हैं, उन बातों को जोरदार तरीके से हम रखेंगे. जीएसटी का रॉयल्टी का जो हमारा बकाया है उसकी हम मांग रखेंगे. सरफराज अहमद ने अपनी जीत का श्रेय जेएमएम पार्टी, शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को दिया.

करना है उदाहरण पेश- प्रदीप

प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड का ये पुराना इतिहास रहा है. एक आदर्श स्थिति तो यही है कि इस स्तर पर किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार अनियमितता ना हो. क्योंकि ये जो स्तर है ये जा सदन है जहां से राज्यसभा के सदस्य चुने जाते हैं, वो एक ऐसा स्तर है जो देश में उदाहरण प्रस्तुत करना है और इसके लिए मैं हमारे नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. उन्होने कहा की इस राज्य के लाखों बीजेपी ​निष्ठावान समर्पित कार्यक्रताओं को राज्यसभा में मेरे जाने का यह जो मेरा चयन हुआ है उन्हे समर्पित कर रहा हूं. उनकी मेहनत से उनकी निष्ठा से हम ऐसी इस्थिति में है कि हम राज्यसभा में झारखंड से अपना सदस्य चुन कर भेज रहे है. मैं अपने इस जीत को उन कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं साथ ही साथ हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को समर्पित आभार व्यक्त करता हूं जिन्होने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को देश के सर्वेश के सर्वोच्च पंचायत में खड़ा होकर झारखंड की आवाज बनने का मौका दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही