Search

 
 
 

रांची : संगठन सेवा का प्रदीप वर्मा को मिला ईनाम, भाजपा ने दिया राज्यसभा का टिकट

 

राजनीति और समाजसेवा से प्रदीप वर्मा ने बनाई पहचान

Ranchi: भाजपा ने प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा को झारखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. प्रदीप वर्मा लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. प्रदीप वर्मा वैश्य समुदाय से आते हैं. इनकी उम्र 52 वर्ष है. रांची के महिलौंग के रहने वाले हैं. प्रदीप वर्मा आरएसएस से जुड़े हैं. सेवा भारती के प्रांतीय संपर्क टोली में सह सचिव के पद पर काम कर चुके हैं. 2009 से 2012 तक आरएसएस के प्रांतीय संपर्क टोली के सद्स्य रहे हैं. प्रदीप 1992 में खिजरी मंडल से भाजपा के प्राथमिक सद्स्य बने थे. 1997 में खिजरी मंडल के सदस्यता प्रभारी बनाये गये. 2011 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के साथ-साथ प्रदेश सह-प्रशिक्षण प्रमुख बने. ये झारखंड के प्रवासी कार्यकर्ताओं की टोली के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, गुजरात जैसे राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में सक्रिय सांगठनिक भूमिका निभा चुके हैं.

सरला बिरला विश्वविद्यालय के संस्थापक हैं

प्रदीप वर्मा रांची के प्रसिद्ध सरला-बिरला विश्वविद्यालय, सरला बिरला पब्लिक स्कूल के संस्थापक और संचालक हैं. भारत सरकार के एमएमटीसी लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक भी हैं. भारतीय डाक विभाग के हिंदी सलाहकार समिति के सद्स्य भी  हैं. प्रदीप वर्मा को 2013 में भाजपा के प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला था. इन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया. फिर 2015 में प्रदेश सद्स्यता प्रभारी बने. 2016 में प्रदेश उपाध्यक्ष बने. 2020 से अबतक प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pm-modi-will-inaugurate-the-light-house-project-tomorrow-corporation-officials-took-stock-of-the-preparations/">रांचीः

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही