Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम आवास में सत्तारूढ दल के विधायकों की बैठक खत्म, सबने कहा- हेमंत बने रहेंगे सीएम

Advertisement
Advertisement

प्रदीप यादव और अनूप सिंह बोले- हेमंत मुख्यमंत्री हैं और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सीएम आवास में बुधवार को सत्तारूढ़ दल के मंत्री और विधायक गणों की अहम बैठक हुई. इस बैठक में राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर विशेष रूप से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर अपनी बात रखते हुए सभी को इससे अवगत कराया. सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना पूरा भरोसा जताया. सभी विधायकों ने एक स्वर में कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं और आगे भी बने रहेंगे. किसी भी तरह की स्थिति में वे सभी पूरी तरह एकजुट हैं और मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे. उन्होंने यह भी कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनहित में लगातार कार्य कर रही है और यह निरंतर जारी रहेगी. बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि तू डाल डाल तो हम पात पात. हमारी सरकार कार्यकाल पूरा करेगी. 2025 में भी हम सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि बैठक में विधायकों ने मिठाई खायी. विकास योजनाओं को जमीन पर मजबूती से उतारने पर चर्चा हुई. किसी भी परिस्थिति का मजबूती से मुकाबला किया जाएगा. सीएम आवास में गठबंधन दल की बैठक से सबसे पहले प्रदीप यादव निकले. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आज भी मुख्यमंत्री हैं आगे भी मुख्यमंत्री रहेंगे. वहीं बाहर निकले अनूप सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. वहीं विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं हो रहा है. जो कुछ भी चल रहा है सब अफवाह है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/6-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/7-1-272x181.jpg"

alt="" width="304" height="202" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8-1-272x181.jpg"

alt="" width="303" height="202" /> बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर सत्ताधारी दलों के विधायक दल की बैठक के शुरू होने से पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों को यह साफ-साफ कह दिया था कि सोशल मीडिया और अखबारों की खबरों पर ध्यान न दें. मैं किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देने जा रहा हूं. जानकारी के अनुसार इस बैठक में कुल 37 विधायक शामिल हुये. जिसमें स्टीफन मरांडी, जोबा मांझी, दीपक बिरूआ, बेबी देवी, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, भूषण बाड़ा, समीर मोहंती, राजेश कच्छप, अनूप सिंह, मंत्री रामेश्वर उरांव, डॉ. इरफान अंसारी, प्रदीप यादव, मंत्री बादल पत्रलेख और गांडे से अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके सरफराज अहमद भी सीएम आवास पहुंचे थे. वहीं झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम और चमरा लिंडा बैठक में नहीं पहुंचे हैं. दो महिला विधायक दीपिका पांडेय और पूर्णिमा नीरज सिंह के अनुपस्थिति हैं. दीपिका पांडेय के पिता का निधन हो गया है, वहीं पूर्णिमा नीरज सिंह आउट ऑफ स्टेशन हैं. दोनों ने लिखित में यह जानकारी भी दी है. बता दें कि मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने लेटर जारी कर गठबंधन दलों के सभी विधायकों से ससमय सीएम आवास में आयोजित बैठक में उपस्थित होने को कहा था. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/yogendra-tiwari-used-7-mobile-phones-to-avoid-ed-deleted-cctv-and-mobile-data-before-the-raid/">ED

से बचने के लिए 7 मोबाइल यूज करता था योगेंद्र तिवारी, रेड से पहले डिलीट कर दिया CCTV व मोबाइल डाटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही