Search

 
 
 

गोड्डा में बालू घाट शुरू नहीं होने पर भड़के प्रदीप यादव,  मिला जल्द लीगल खनन शुरू कराने का आश्वासन

झारखंड के गोड्डा जिले में बालू घाटों पर अब तक लीगल खनन शुरू नहीं होने को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि जिले के सनातन घाट, राहा घाट, झिलुआ घाट और जसमाता घाट की नीलामी पहले ही हो चुकी है, बावजूद इसके अब तक बालू का वैध उठाव शुरू नहीं किया गया है.
 

Godda :  झारखंड के गोड्डा जिले में बालू घाटों पर अब तक लीगल खनन शुरू नहीं होने को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि जिले के सनातन घाट, राहा घाट, झिलुआ घाट और जसमाता घाट की नीलामी पहले ही हो चुकी है,

 

प्रदीप यादव ने कहा कि बावजूद इसके अब तक बालू का वैध उठाव शुरू नहीं किया गया है. इस संबंध में विधायक ने दो दिन पहले खान-भूतत्व विभाग के सचिव और निदेशक को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी.

 

उन्होंने सवाल उठाया कि जब बिडर का क्लीयरेंस और पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है, तो फिर खनन शुरू करने में देरी क्यों हो रही है. साथ ही उन्होंने अविलंब लीगल माइनिंग शुरू कराने की मांग की, ताकि अवैध बालू उठाव पर रोक लग सके.

 

प्रदीप यादव ने बताया कि उन्होंने इस मुद्दे पर जिले के उपायुक्त को भी पत्र लिखा है और विभागीय सचिव से फोन पर बातचीत की है.वहीं, खान-भूतत्व विभाग के निदेशक राहुल सिन्हा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि समस्या केवल एक तकनीकी कारण से जुड़ी है. बिडर को कितनी मात्रा में बालू उठाव की अनुमति दी जाएगी, इसके लिए असेसमेंट रिपोर्ट तैयार की जानी बाकी है.

 

निदेशक के अनुसार दुमका से एक टीम दो दिनों के भीतर सर्वे के लिए भेजी जाएगी और रिपोर्ट मिलने के बाद सात दिनों के अंदर लीगल खनन शुरू कर दिया जाएगा. साथ ही जब तक खनन शुरू नहीं होता, तब तक अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए घाटों पर पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिये गये हैं.

 

विधायक ने इस पहल के लिए विभाग का आभार जताते हुए कहा कि समय पर खनन शुरू होने से न सिर्फ राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि अवैध बालू कारोबार पर भी लगाम लगेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही