Search

 
 
 

स्पीकर कोर्ट में प्रदीप यादव, बंधु तिर्की दलबदल मामले की सुनवाई, दर्ज हुई एक की गवाही

 
  • सरोज सिंह की ओर से दर्ज कराई गई गवाही, समरी लाल और विनोद शर्मा ने मांगा वक्त
Ranchi : विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की (पूर्व विधायक) के दलबदल मामले में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के न्यायाधिकरण में दायर शिकायत पर गुरुवार को सुनवाई हुई. प्रदीप यादव के खिलाफ दर्ज तीन शिकायतों में से एक में गवाही हुई. भाजपा नेता सरोज सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरएन सहाय ने गवाही दी. वहीं विधायक समरी लाल और विनोद शर्मा की ओर से गवाही देने के लिए समय मांगा गया. सुनवाई के दौरान प्रदीप यादव के वकील सुमित गड़ोदिया ने कहा कि जब सारी बातें सामने आ चुकी हैं, तो गवाही की क्या जरूरत है. जल्द से जल्द मामले में फैसला सुनाया जाना चाहिए. दोनों पक्ष को सुनने के बाद स्पीकर ने अगली तारीख को सुनवाई करने की बात कही. हालांकि अभी अगली सुनवाई की तारीख नहीं दी गई है.

मामले में कई बार सुनवाई हो चुकी है

जनवरी 2020 में स्पीकर के न्यायाधिकरण में प्रदीप यादव और बंधु तिर्की के खिलाफ दलबदल (झाविमो से कांग्रेस जाने) की शिकायत की गई थी. आय से अधिक संपत्ति में 3 साल की सजा मिलने के बाद बंधु तिर्की की विधानसभा सदस्यता जा चुकी है. वहीं प्रदीप यादव के मामले में कई बार सुनवाई हो चुकी है. इससे पहले पिछले साल 1 सितंबर को दलबदल मामले में 4 बिंदुओं पर सुनवाई हुई थी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-preparation-to-crack-down-on-fake-journalists/">रांची

: फर्जी पत्रकारों पर नकेल कसने की तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही