Search

 
 
 

जरूरतमंदों को फ्री 24 घंटे ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगी प्रदेश कांग्रेस

 

Ranchi : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में ऑक्सीजन बैंक (ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर) खोला गया. ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने किया. डॉ उरांव ने कहा कि युवा उपाध्यक्ष कुमार राजा के प्रयास से ऑक्सीजन बैंक खोलना सराहनीय कदम है. इसके माध्यम से सभी जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क में 24 घंटे ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन, ऑक्सीमीटर, मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा.

इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, संजय लाल पासवान, संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, विधायक राजेश कच्छप, अम्बा प्रसाद, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, सोशल मीडिया प्रभारी गजेन्द्र सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी का प्रवक्ता उज्जवल प्रकाश तिवारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें - “कोरोना">https://lagatar.in/natural-immunity-more-effective-than-vaccine-found-after-being-corona-they-dont-even-need-a-vaccine/77472/">“कोरोना

होने के बाद मिली ‘नैचुरल इम्युनिटी’ वैक्सीन से अधिक प्रभावशाली, उन्हें टीके की भी जरूरत नहीं”

कोरोना काल में प्रदेश कांग्रेस जनता की सेवा में लगी रही - रामेश्वर उरांव

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर में भी बेहतर ढंग से जनता की सेवा में लगी रही. मास्क, सैनिटाइजर, सूखा राशन लगातार लोगों के बीच बांटा गया. वहीं दूसरी लहर में इन सब चीजों के अलावा ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन मशीन, एंबुलेंस की सुविधा प्रदान कर जनता की सेवा में कांग्रेस पार्टी हमेशा उपलब्ध रही है. उम्मीद करता हूं कि युवा कांग्रेस के प्रदेश कुमार गौरव के नेतृत्व में ऑक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा.
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि युवा कांग्रेस द्वारा ऑक्सीजन बैंक का बेहतर संचालन किया जाएगा. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर कार्य कर लोगों को ऑक्सीजन सहित अन्य सभी जरूरत उपलब्ध कराने में अपना योगदान देंगे. कांग्रेस प्रवक्ता कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस भवन में बनाये गये ऑक्सीजन बैंक युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता क्षेत्र में घूम-घूमकर जरूरतमंद मरीजों को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराएंगे. कांग्रेस के कार्यकर्ता ही ऑक्सीजन मशीन की निगरानी की जाएगी. इन सभी सुविधाओं को जन-जन में प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस पार्टी एक टॉल फ्री नम्बर जारी कर लोगों को अवगत कराया जाएगा ताकि सभी लोग कांग्रेस पार्टी की सेवा को ले सकें.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही