पुरस्कार पाने के लिए यह करना होगा लाभुको को
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 25 जून, 2023 को पीएमएवाई-यू लाभार्थी पुरस्कार 2023 की शुरुआत की गयी है. इसके तहत सुंदर एवं उत्कृष्ट आवासों का निर्माण करने वाले लाभुकों को सम्मानित किया जायेगा. इसमें भाग लेने के लिए पीएमएवाई-यू मोबाइल एप्लीकेशन बनाया गया है. इससे संबंधित एक मॉड्यूल लाभार्थी पुरस्कार 2023 ऐप पर विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से लाभुक अपने पूर्ण आवासों के 2 फोटोग्राफ्स के साथ-साथ एक वीडियो प्रशंसापत्र भी अपलोड करेंगे, जिसमें पक्का मकान बनने के बाद जीवन में हुए बदलाव का वर्णन हो. पीएमएवाई-यू लाभार्थी पुरस्कार 2023 के तहत बीएलसी आवासों के लाभुकों के साथ ही घटक- 2 सीएलएसएस के लाभुकों को भी शामिल किया गया है. इसका उद्देश्य यह है कि जिन लाभुकों का आवास पूर्ण नहीं हुआ है, वे तीव्र गति से अपना काम पूरा करने के लिए प्रेरित होंगे. इसे भी पढ़ें –राहे">https://lagatar.in/allegations-of-huge-irregularities-in-tap-water-scheme-in-rahe-area-villagers-stopped-work/">राहेक्षेत्र में नल जल योजना में भारी अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने बंद कराया काम [wpse_comments_template]
Leave a Comment