Search

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी : झारखंड में 24394 आवास नॉन स्टार्टर स्टेज पर

  • डीएमए ने सभी निकायों को दिया जल्द से जल्द काम शुरू कराने का निर्देश
Ranchi : झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की स्थिति काफी खराब है. राज्य को 2015-16 में आवंटित हजारों आवास का निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है. झारखंड में कुल 24394 आवास अभी भी नॉन स्टार्टर स्टेज पर हैं. इनमें से बीएलसी घटक के 10712 और एएचपी घटक के 13712 आवास शामिल हैं. लाभुकों ने आवास आवंटित होने और योजना की पहली किस्त की राशि मिलने के बाद भी अबतक काम शुरू नहीं किया है. केंद्र सरकार ने झारखंड को प्लान बनाकर योजनाबद्ध तरीके से इन आवासों को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया है. इसी को लेकर सोमवार को नगरीय प्रशासन निदेशालय ने राज्य के सभी नगर निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक की और जल्द से जल्द नॉन स्टार्टर आवासों का काम शुरू करने का निर्देश दिया.

सभी निकायों के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय

डीएमए की ओर से सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है. सभी सिटी मैनेजर्स को भी काम में तेजी लाने और लाभुकों तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है. जिनका परफॉरमेंस खराब होगा उनका कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द किया जा सकता है. एक बार फिर से लाभुकों के आवास का निर्माण शुरू करने और उसे 240 दिन में हर हाल में कंप्लीट करने को लेकर एग्रीमेंट किया जाएगा. एग्रीमेंट के बाद लाभुकों को 15 दिन में नींव खुदाई का काम शुरू करना होगा. इसके बाद 15 दिन में फाउंडेशन से प्लिंथ तक का काम कंप्लीट करना है. फिर प्लिंथ से लिंटन तक का काम और जियो टैगिंग 30 दिन में किया जाएगा. लिंटन से छत की ढलाई और जियो टैगिंग 120 दिन में करना है. आवास कंप्लीट होने के बाद रंग रोगन और जियो टैगिंग 60 दिन में करना है. इसे भी पढ़ें – Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting-clearing-the-way-for-appointment-to-2000-posts/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर, 2000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp