Search

 
 
 

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 10 साल पूरे, रांची नगर निगम ने अब तक 11052 घर सौंपे

रांची नगर निगम ने आज शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों वार्ड संख्या 07, 10, 19 और धुर्वा के निर्मल आवास में कार्यक्रम आयोजित किये
 

  Ranchi :  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को 10 साल पूरे हो गए हैं.  इस मौके को रांची नगर निगम ने खास अंदाज़ में मनाया. आज शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों वार्ड संख्या 07, 10, 19 और धुर्वा के निर्मल आवास में कार्यक्रम आयोजित किये गये. नगर निगम ने लाभुकों के साथ पौधा वितरण, बातचीत, प्रेरक कहानियां और गृहप्रवेश जैसे कई आयोजन किये.   

 

 10 साल में 11052 घर बनाये गये

 

नगर निगम के अनुसार अब तक योजना के तहत रांची शहर में 11,052 घर बनाए जा चुके हैं. जनवरी 2025 से जून 2025  तक 183 नये घर पूरे हुए हैं. आज निगम के अधिकारियों ने 5 परिवारों को नये घर की चाबी सौंप कर गृहप्रवेश करवाया. 

  

उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू ने बताया कि अब योजना का नया वर्जन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 शुरू हो चुका है. इसमें बेघर और ज़रूरतमंद शहरी परिवारों को ध्यान में रखा गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही