Search

 
 
 

प्रधानमंत्री युवा 3.0 योजना:युवाओं के लिए लेखन का अवसर

 
 Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रधानमंत्री युवा 3.0 योजना शुरू की है, जिसमें 30 वर्ष तक के युवा लेखकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है.  इस योजना के तहत, चयनित लेखकों को प्रति माह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति छह महीने तक प्रदान की जाएगी.   योजना की मुख्य बातें 
  • इस योजना के तहत तीन विषयों पर लेखन करना है - राज्य निर्माण में प्रवासी भारतीयों का योगदान, भारतीय ज्ञान प्रणाली और आधुनिक भारत के निर्माता (1950-2025)
  • लेख की अधिकतम सीमा 10,000 शब्द है, साथ में 200 शब्दों का सारांश हिंदी या अंग्रेजी में देना होगा
  • 22 आधिकारिक भारतीय भाषाएं और अंग्रेजी
  • चयनित लेखकों की संख्या: 50
कितनी मिलेगी राशि
  • 6 महीने तक हर माह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति
  • पुस्तक प्रकाशन और जीवन भर किताब की बिक्री पर 10% रॉयल्टी
क्या है आवेदन की प्रक्रिया
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जून 2025
  • प्रविष्टियों का मूल्यांकन: 11 जून से 10 जुलाई 2025 तक
  • राष्ट्रीय जूरी की बैठक: 21 से 25 जुलाई 2025
  • परिणाम घोषित: 31 जुलाई 2025
  • पुस्तक का प्रकाशन: 31 मई 2026 तक
इसे भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/jmm-is-trying-to-shut-down-the-power-plants-of-the-state-babulal/">राज्य

के पावर प्लांट को बंद करने की कोशिश कर रही है झामुमोः बाबूलाल
   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही