Search

 
 
 

युवाओं के लिए उद्यम का उत्तम साधन है प्रज्ञा केंद्र : शंभू कुमार

 
Hazaribagh: नगर भवन में सोमवार को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की राज्य टीम ने एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को संचालन की जानकारी दी गयी. इसका उद्घाटन स्टेट प्रमुख शंभू कुमार सहित पूरी टीम ने किया. कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग दौ सौ से भी अधिक वीएलई (ग्रामस्तरीय उद्यमी) शामिल हुए. कार्यशाला में स्टेट प्रमुख ने सीएससी की उपयोगिता, उसकी कार्यप्रणाली सहित झारसेवा, डीजीपी, बैंकिंग, इंश्योरेंस, एलआईसी, डाक मित्र, सीएससी एकेडेमी, मनी बाल विद्यालय, आधार, टेली लॉ और ई-स्टोर सेवाओं की जानकारी देते हुए होनेवाले लाभ के बारे में बताया गया. उन्होंने बताया कि सीएससी से जुड़कर कई उद्यमी स्वरोजगार के साथ कई बेरोजगारों को भी रोजगार देने का काम किये हैं. यह पीपीपी मॉडल पर आधारित भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी परियोजना है. इसमें सरकारी व गैरसरकारी क्षेत्र में करीब 300 से भी अधिक सेवाएं ग्रामीण स्तर पर दी जा रही हैं. कार्यशाला को राज्य से आए शिक्षा और ई-स्टोर सहित विभिन्न विभागों के अनुपम कुमार, सरकारी बैंक के उपेंद्र कुमार, आधार सेवा के दिलीप कुमार, निजी बैंक के इंद्रजीत कुमार, डीजीपे के सोनेलाल, टेली लॉ के मो वसीम और एलआईसी के बैंक इंश्योरेंस प्रमुख संजीव कुमार सहित कई लोग मौजूद थे. उन्होंने सभी संचालकों को बेहतर कार्य करने का तरीका भी बताया. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-inaugurate-mahakal-lok-on-tuesday-the-temple-corridor-is-grand/">पीएम

मोदी मंगलवार को ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन, भव्य है मंदिर कॉरिडोर
कार्यशाला को सफल बनाने में हजारीबाग के सीएससी मैनेजर रौशन कुमार मेहता, मो निजामुद्दीन अंसारी और शिक्षा सलाहकार मुकेश कुमार झा ने सराहनीय भूमिका निभाई. कार्यशाला में पांच सीएससी संचालकों को टैब दिया गया. इसमें बाल विद्यालय संचालित करने के लिए गयपहाड़ी, दिगवार, डांड़, बहेरा व करगालो को टैब दिया गया. इसके जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जगाया जाएगा. वही स्टेट प्रमुख ने बताया कि सीएससी सेंटर चलाने के लिए सीएससी आईडी होना आवश्यक है. केंद्र पर पर बोर्ड और रेट लिस्ट होना अनिवार्य है. कहा कि किसी भी स्थिति में तय दर से अधिक शुल्क नहीं लेना है. इसका सभी को पालन करना है. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modi-narrated-the-old-anecdote-when-mulayam-singh-gave-his-blessings-in-the-lok-sabha-and-said-may-you-be-victorious/">मोदी

ने सुनाया पुराना किस्‍सा- जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा- विजयी भव:
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही