SriHarikota : प्रज्ञान रोवर चंद्रमा की सतह पर लैंडर विक्रम के टचडाउन स्थल शिवशक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार को इससे संबंधित वीडियो जारी किया है. इसरो के अनुसार चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान सही दिशा में काम कर रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसरो ने कहा, प्रज्ञान रोवर दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रमा के रहस्यों की खोज में शिवशक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है.
">https://lagatar.in/category/desh-videsh/"> नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विक्रम लैंडर का टचडाउन स्पॉट का नामकरण शिवशक्ति प्वाइंट
बता दें कि इसरो का यह वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया है. पीएम ने कहा था चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर के टचडाउन स्पॉट को अब से शिवशक्ति प्वाइंट के रूप में जाना जायेगा. साथ ही कहा कि 23 अगस्त ( जिस दिन चंद्रयान-3 मिशन सफल हुआ) अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जायेगा.
रोवर प्रज्ञान ने आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की
ISRO ने शुक्रवार को जानकारी दी थी कि रोवर प्रज्ञान ने चांद की सतह पर लगभग आठ मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय की. इसके उपकरण चालू हो गये हैं. ISRO ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट डाला, जिसमें कहा कि रोवर ने लगभग 8 मीटर की दूरी सफलतापूर्वक तय कर ली है. रोवर के उपकरण एलआईबीएस और एपीएक्सएस चालू हैं.
लैंडर व रोवर पर सभी उपकरण सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं
ISRO के अनुसार प्रोपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर पर सभी उपकरण सामान्य ढंग से काम कर रहे हैं. उपकरण अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर` (एपीएक्सएस) का लक्ष्य चंद्रमा सतह की रासायनिक संरचना और खनिज संरचना का अध्ययन करना है. लेजर-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप` (एलआईबीएस) चंद्रमा पर लैंडिंग स्थल के आसपास की मिट्टी और चट्टानों की मौलिक संरचना की पड़ताल करेगा. [wpse_comments_template]
Leave a Comment