Search

 
 
 

सोनम वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे प्रकाश राज, स्वरा भास्कर व सिंगर काका

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के चल रहे प्रदर्शन और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को कई कलाकारों का समर्थन मिला.
 

Lagatar Desk : दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के चल रहे प्रदर्शन और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को कई कलाकारों का समर्थन मिला. बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज, अभिनेत्री स्वरा भास्कर और पंजाबी गायक काका धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जताई.

 

प्रकाश राज और स्वरा भास्कर ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की. वहीं, पंजाबी सिंगर काका भी प्रदर्शन में शामिल हुए और आंदोलन का समर्थन किया.

 

28 जून से भूख हड़ताल पर हैं सोनम वांगचुक

लद्दाख के प्रसिद्ध इंजीनियर, इनोवेटर और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. वे लंबे समय से लद्दाख से जुड़े मुद्दों और छात्रों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं.

 

सोनम वांगचुक आइस स्तूप जैसी अभिनव तकनीक विकसित करने के लिए दुनिया भर में पहचान रखते हैं. उन्हें रेमन मैगसेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा, आमिर खान की फिल्म '3 इडियट्स' में फुनसुख वांगडू के किरदार की प्रेरणा भी सोनम वांगचुक के जीवन से ली गई थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही