Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रमोद सावंत होंगे गोवा के नये मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में चुने गये नेता

Advertisement
Advertisement
Panji : बीजेपी विधायक दल की बैठक में प्रमोद सावंत को ही गोवा के नये मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है. केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक दल की बैठक के बाद सावंत के नाम का ऐलान किया. बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से सावंत को विधायक दल का नेता चुना गया.

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

सावंत अब लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बैठक में बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, एल मुरुगन और गोवा चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे. तीनों नेताओं ने विधायकों से एक एक कर मुलाकात की. विधायकों ने सावंत पर भरोसा जताया. अब वे राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. इससे पहले बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने दिन में बताया कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सावंत के अलावा बीजेपी विधायक और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे और गोवा के रहने वाले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर के नामों पर भी चर्चा हुई.

तीन निर्दलियों ने भी दिया है समर्थन

गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कुल 40 सीटों में से 20 पर जीत दर्ज की है. यहां सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होती है. महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों और तीन निर्दलियों ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है. ऐसे में बीजेपी के लिए गोवा में सरकार बनाने का रास्ता आसान हो गया है. राज्य में कांग्रेस ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसे भी पढ़ें - श्रम">https://lagatar.in/590-crore-budget-passed-by-labor-department-preparation-for-skill-training-to-1-lakh-youths-in-2022-23/">श्रम

विभाग का 590 करोड़ का बजट पास, 2022-23 में 1 लाख युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण देने की तैयारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही