Search

 
 
 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह : 22 जनवरी की शाम 10 लाख दीपों से जगमगायेगी अयोध्या

 
Ayodhya :  अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में अब बस एक दिन बचा है. देशभर में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. राम मंदिर समेत पूरे अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है. मंदिर परिसर फूलों की खुशबू से सराबोर हो गयी है. वहीं पूरा शहर लाइट से जगमगा गया है. राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा होने के बाद 22 जनवरी की शाम अयोध्या सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने 10 लाख दीपों से जगमगा उठेगी. रामलला, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, गुप्तारघाट, सरयू तट, लता मंगेशकर चौक, मणिराम दास छावनी समेत 100 मंदिरों, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक और पौराणिक स्थलों पर `राम ज्योति` प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनायी जायेगी. राज्य पर्यटन विभाग की ओर से इसकी भव्य तैयारी की जा रही है. बता दें कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही दीपोत्सव की शुरुआत हुई थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही