Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सत्यनारायण मंदिर में हवन के साथ प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव का समापन

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के बड़ा बाजार चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर में हवन के साथ शनिवार को प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव का समापन हो गया. माता लक्ष्मी और वीर बजरंगी की प्रतिमा स्थापना को लेकर पांच दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के अंतिम दिन नित्य पूजन, हवन, महाआरती, कन्या पूजन, ब्राह्मण पूजन-भोजन एवं यज्ञ विसर्जन किया गया. इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी महाभोग का वितरण किया गया. इसमें टाटीझरिया, गिरिडीह एवं देवघर से आए आचार्य भक्ति धर्म मिश्रा, नीरज उपाध्याय, शंकर शास्त्री, अजय उपाध्याय, अभिषेक शास्त्री, पुरुषोत्तम मिश्रा और आचार्य अजीत ने पूजा-अर्चना की. यज्ञ समापन के बाद मंदिर के सदस्यों ने आचार्यों को विदाई दी. आचार्यों ने मंदिर के सदस्यों और मंदिर के सदस्य गुंजन मद्धेशिया ने आचार्यों और शहरवासियों के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नंद किशोर खंडेलवाल, किशोर पांडे, विशाल खंडेलवाल, रौनक पाठक उर्फ विक्की, रितेश खंडेलवाल, अशोक जैन, अरुण जौहरी, उदय केशरी, विकास केशरी, पप्पू गुप्ता, राजू पांडे, जयंत पांडे, अभिमन्यु पांडे, दीपक पांडे, अतिशय जैन, विष्णु जायसवाल आदि की सराहनीय भूमिका रही.

इसे भी पढ़ें:बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-government-freed-tripura-from-fear-intimidation-and-violence-modi/">बीजेपी

सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दी : मोदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही