Search

 
 
 

Breaking News : प्रणव झा होंगे कांग्रेस से राज्यसभा के उम्मीदवार

Ranchi : कांग्रेस नेता प्रणव झा झारखंड से राज्यसभा के प्रत्याशी हो सकते हैं. प्रणव झा, बोकारोके रहने वाले हैं और पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं. राजनीतिक हलको में उनको उम्मीदवार बनाने की चर्चा तेज है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अभी तक तो यह भी फैसला नहीं हुआ है कांग्रेस पार्टी को झामुमो ने राज्य सभा की एक सीट देने का निर्णय ले लिया है.
 

Ranchi : कांग्रेस नेता प्रणव झा झारखंड से राज्यसभा के प्रत्याशी होंगे. प्रणव झा, बोकारोके रहने वाले हैं और पार्टी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं. इसके साथ ही पार्टी ने कर्नाटक से तीन और मध्य प्रदेश, राजस्थान व तमिलनाडु से एक-एक उम्मीदवार के नाम भी तय कर दिये हैं. जारी लिस्ट के मुताबिक पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे, पवन खेड़ा व मंसूर अलि खान कर्नाटक से राज्यसभा के प्रत्याशी होंगे.

मीनाक्षी नटराजन मध्य प्रदेश से, नीरज दांगी राजस्थान से और प्रवीन चक्रवर्ती तमिलनाडु से पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी होंगे. जानकारी के मुताबिक प्रणव झा बोकारो के रहने वाले हैं और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे के पीएस हैं. इससे पहले वह कांग्रेस नेता अजय माकन के पीएस हुआ करते थे. 

 

Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही