Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशांत किशोर ने तंज कसा, राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मेरी यात्रा की कोई तुलना नहीं

Patna/NewDelhi : कांग्रेस बड़ी पार्टी है, राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं. वह राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा प्रयास कर रहे हैं. राहुल गांधी 3,500 किलोमीटर लंबी यात्रा कर रहे हैं. चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए यह बात कही. बता दें कि प्रशांत किशोर इन दिनों खुद बिहार में जन सुराज अभियान के तहत पदयात्रा कर रहे हैं. मोतिहारी में जब जन सुराज अभियान और राहुल गांधी की यात्रा के बीच कोई समानता होने से जुड़ा सवाल पीके से किया गया, तो उनका जवाब था, वे बहुत बड़े आदमी हैं, मेरी यात्रा की उनसे कोई तुलना ही नहीं. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-big-success-for-security-forces-in-balakot-two-terrorists-killed-search-operation-continues/">जम्मू-कश्मीर

: बालाकोट में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी 

मेरी पदयात्रा में किलोमीटर कोई महत्व नहीं रखता  

प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं. कहा कि राहुल गांधी 3,500 किलोमीटर लंबी यात्रा पर हैं. पीके ने अपनी पदयात्रा को लेकर कहा कि मेरी पदयात्रा में किलोमीटर कोई महत्व नहीं रखता है. मैंने कोई दिन भी तय नहीं किया है. मुझे जनता की समस्या को समझना है और उसका समाधान भी लोगों के माध्यम से ही निकालना है. इसे भी पढ़ें :  उत्तर">https://lagatar.in/deadly-cold-wave-in-north-india-98-people-died-due-to-heart-and-brain-attack-in-a-week-in-kanpur/">उत्तर

भारत में जानलेवा शीत लहर, कानपुर में एक सप्ताह में हार्ट और ब्रेन अटैक से 98 लोगों की मौत

मुझे  चल कर ओलंपिक रिकॉर्ड नहीं बनाना

प्रशांत किशोर ने कहा कि सड़क पर चलने का मुझे ओलंपिक रिकॉर्ड नहीं बनाना है. न ही मुझे यह दिखाना है कि मैं कितना फिट हूं. मुझे जनता की समस्या के बारे में जानना है, इसलिए मेरी यात्रा की उनकी यात्रा से कोई तुलना ही नहीं है. मैं अक्टूबर से बिना रुके चल रहा हूं. लेकिन मैं इसे अपनी शारीरिक फिटनेस के सबूत के रूप में नहीं दिखाना चाहता. यह एक तरह से पीके राहुल गांधी पर तंज कस रहे थे.

नीतीश कुमार कार से यात्रा कर रहे हैं

प्रशांत किशोर ने नीतीश पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कार से यात्रा कर रहे हैं. सेक्युरिटी भी उनके साथ है. इस यात्रा में वो अपने किये जा रहे कार्यों की जानकारी ले रहे. प्रशांत किशोर ने इस पर सवाल उठाया. कहा कि उन्हें गांवो में जाना चाहिए, ताकि उन्हें लोगों की समस्याओं की वास्तविक जानकारी मिले. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही