Search

 
 
 

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर विजयी, दतिया में कांग्रेस का फिर से कब्जा

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की जीत हुई है. पीके को 64151 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44827 वोट मिले.
 

Lagatar Desk: बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर की जीत हुई है. पीके को 64151 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44827 वोट मिले.

 

इस उप चुनाव में बीजेपी और जन सुराज के बीच चले इस दिलचस्प मुकाबले में भाजपा 50 हजार वोट भी हासिल नहीं कर पाई. 

 

राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 14273 वोट मिले, और तीसरे स्थान पर रही. वहीं चौथे स्थान पर प्रगतिशील जनता पार्टी के मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव रहे, जिन्हें 973 वोट मिले.

 

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हराया

मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है. इस उपचुनाव 71.44 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

 

दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच था. आजाद पार्टी के दामोदर सिंह यादव समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे. काउंटिंग के दौरान घनश्याम सिंह आखिर तक अपनी बढ़त बरकार रखी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही