Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशांत किशोर ने राजद पर साधा निशाना, बोले- तीस वर्षों तक बिहार को आप लोगों ने लूटा

Patna: बिहार की राजनीति में अपनी पैठ बनाने में लगे जनसुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर जदयू और राजद दोनों पर हमलावर हैं. पीके ने इस बार राजद को निशाने पर लिया. पीके ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जनसुराज सत्ता में तो है नहीं. जबकि बालू और शराब माफिया तीस वर्षों में जिन्होंने लूटा है उनके अंदर फल–फूल रहे हैं. राजद और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि माफियाओं से पैसा इनलोगों ने लिया है और फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर मान लीजिए हम पैसा दे भी रहे हैं तो आप ज्यादा पैसा दे दीजिए. आपके पास पैसे की कमी तो है नहीं. तीस वर्षों तक बिहार को आप लोगों ने लूटा है.
प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने नौकरी के बदले कई लोगों से जमीन लिखवाया है. अपने लिए मॉल बनवाया है. कम से कम उस पैसे का इस्तेमाल अपने ही कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कर लीजिए. पीके ने कहा कि बिहार में जितने भी राजनीतिक दल हैं, उनके आका की कभी भी गाड़ी फंसती है तो वह प्रशांत किशोर से ही सलाह लेने आते हैं. 2015 में लालू जी अपने ही विधायक को कहते थे कि यही हमलोग को बुद्धि देते हैं. बताते हैं कि मीडिया में क्या कुछ बोलना है. नाम और जाति पर राजनीति करने वाले लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है. किसी को जाति से निकलने नहीं देते हैं और जाति के नाम पर शोषण करते हैं.
इसे भी पढ़ें - एमपॉक्स">https://lagatar.in/ampox-causes-panic-in-the-world-virus-spreads-to-pakistan-after-africa-sweden-who-declares-it-a-global-public-health-emergency/">एमपॉक्स

से दुनिया में हाहाकार, अफ्रीका-स्वीडन के बाद पाक में फैला वायरस, WHO ने ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित की
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही