Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशांत किशोर का नीतीश पर हमला, इंडिया उनके लिए दरवाजा तो एनडीए खिड़की, कभी भी जा सकते वापस

Advertisement
Advertisement
Patna :   बिहार के सीएम नीतीश कुमार जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे. नीतीश कुमार की इस रात्रिभोज कार्यक्रम से कई तस्वीरें सामने आयी. जिसमें वो पीएम मोदी से मुस्कुराते हुए बातचीत करते दिख रहे हैं. उस तस्वीर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन भी नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद बिहार में एक बार फिर राजनीति गरमा गयी है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने वीडियो जारी नीतीश कुमार पर हमला बोला है. पीके ने कहा कि नीतीश कुमार की राजनीति करने का यही तरीका है. एक तरफ इंडिया (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस) नीतीश कुमार के लिए दरवाजा है. दूसरी तरफ एनडीए उनके लिए खिड़की. अगर उन्हें इस गठबंधन में भाव नहीं मिला तो वो खिड़की के रास्ते कभी भी वापस जा सकते हैं. (पढ़ें, मुरी">https://lagatar.in/five-news-from-around-ranchi-including-rail-teka-movement-in-muri-on-20th-september/">मुरी

में रेल टेका आंदाेलन 20 सितंबर को समेत रांची आसपास की पांच खबरें)

जेडीयू का पलटवार, नीतीश की मौजूदगी लोकतंत्र की खूबसूरती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Untitled-3-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> एक तरफ नीतीश कुमार की तस्वीर देखने के बाद उनके सहयोगी दलों की टेंशन बढ़ गयी है. दूसरी तरफ बीजेपी एक के बाद इंडिया गठबंधन तनाव देने वाले बयान दे रही है. बीजेपी के बयान से कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार फिर से पार्टी से बदल सकते हैं. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जी20 शिखर सम्मेलन के रात्रि भोज में शामिल होकर इंडिया गठबंधन के साथ-साथ डिप्टी सीएम और कांग्रेस को भी कई बातों का संदेश दिया है. इधर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने बीजेपी के बयान का करार जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की तस्वीर का कोई राजनीतिक आधार नहीं है. इस सम्मेलन में नीतीश कुमार की मौजूदगी लोकतंत्र की खूबसूरती है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-thieves-took-away-the-idol-and-crown-of-god-from-the-temple/">पलामू

: मंदिर से भगवान की मूर्ति और मुकुट उड़ा ले गये चोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही