Search

 
 
 

प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, विस चुनाव 2025 में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन सुराज

 
Patna :  जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. प्रशांत किशोर ने आज सोमवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी जन सुराज बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि जनता को मनाने और समझाने का जो भी यथा संभव प्रयास है, भगवान ने जो शक्ति और बुद्धि दी है, वह लगाया जायेगा. जनता अगर समझती है तो ठीक है और नहीं समझती है तो मालिक जनता है. जो जनता तय करेगी, वही सरकार बनेगी. उल्लेखनीय है कि हाल ही में चार सीटों पर हुए उप चुनाव में जन सुराज को आशातीत सफलता नहीं मिल पायी.

अपने संकल्प और जन सुराज के अभियान से एक कदम भी पीछे हटने वाले नहीं 

प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जब हमने पैदल चलना शुरू किया था तो लोगों ने कहा कि बिहार में कोई खड़ा ही नहीं हो सकता. जब दल बना, तब भी लोगों ने कहा कि यह कोई चुनौती नहीं है. प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी तो परिणाम आया है, लेकिन पांच दिन पहले भी विशेषज्ञ यही कह रहे थे कि इनको चार-पांच प्रतिशत वोट आयेगा, प्रशांत किशोर क्या कर लेंगे. ऐसा नहीं है कि कल आप हमें चुनौती मान रहे थे और अब नहीं मानेंगे. हम पत्रकारों या राजनीतिक विशेषज्ञों की टीका-टिप्पणी के आधार पर यह काम नहीं कर रहे हैं. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप अपना काम करिए, विश्लेषण करना, आकलन करना, टीका टिप्पणी करना आपका काम है और हम अपना काम कर रहे हैं.  प्रशांत किशोर ने यह भी साफ किया कि वे अपने संकल्प और जन सुराज के अभियान से एक कदम भी पीछे हटने वाले नहीं हैं. जन सुराज 2025 में 243 सीटों पर अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही