Search

 
 
 

प्रशांत क‍िशोर की नीतीश को चुनौती, कहा- अगर बीजेपी से नहीं है कोई लेना-देना तो…

 
Patna : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के निशाने पर इन दिनों ब‍िहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. प्रशांत क‍िशोर ने पहले दावा क‍िया था नीतीश फ‍िर पलटी मार सकते हैं. अब किशोर ने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि नीतीश कुमार जी आपका भाजपा/राजग से कोई लेना-देना नहीं है, तो अपने सांसद को राज्यसभा के उपसभापति का पद छोड़ने के लिए कहें. आपके पास हर समय दोनों रास्ते नहीं हो सकते. बता दें क‍ि हरिवंश, नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के सांसद हैं. नीतीश ने अगस्‍त में बीजेपी से अलग होकर राजद के साथ म‍िलकर सरकार बनाई है. इसे भी पढ़ें :  रिम्स">https://lagatar.in/ed-team-reached-rims-took-three-months-of-cctv-footage-with-them/">रिम्स

पहुंची ईडी की टीम, तीन महीने का सीसीटीवी फुटेज ले गई अपने साथ
प्रशांत ने इससे पहले शुक्रवार को कहा था कि नीतीश कुमार सत्रह साल से मुख्यमंत्री हैं. इनमें से 14 साल उन्होंने भाजपा के समर्थन के बाद पद को संभाला है. इन दिनों प्रशांत क‍िशोर और नीतीश कुमार दोनों एक-दूसरे पर भाजपा के संपर्क में होने का आरोप लगा रहे हैं. किशोर ने इससे पहले एक वीडियो जारी कर कहा था कि बहुत से लोग खुश हैं कि नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ एक बड़ा राष्ट्रव्यापी गठबंधन बना रहे हैं, लेकिन इस पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए. उन्‍होंने कहा था क‍ि जहां तक मुझे पता है,  नीतीश कुमार निश्चित रूप से महागठबंधन के साथ हैं, लेकिन उन्होंने भाजपा के लिए दरवाजे बंद नहीं किए हैं. सबसे बड़ा सबूत राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश हैं, जो कि जदयू से सांसद हैं. उन्होंने न ही पद से इस्तीफ दिया और न ही पार्टी से. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-job-rains-on-dhanteras-272-youths-of-jharkhand-got-central-government-jobs/">रांची

: धनतेरस पर नौकरी की बारिश, झारखंड के 272 युवाओं को मिली केंद्र सरकार की नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही