Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेज हुई प्रशांत किशोर की चर्चा, MLC चुनाव में जन सुराज के अफाक अहमद ने महागठबंधन को हराया

Patna: बिहार की राजनीति में एक बार फिर प्रशांत किशोर की चर्चा जोरों पर हो रही है, विधान परिषद के चुनाव में उनकी पार्टी के प्रत्याशी को मिली जीत के बाद जन सुराज अभियान और प्रशांत किशोर को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. बता दें कि सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की सीट पर हुए उप-चुनाव में जन सुराज समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद को अप्रत्याशित जीत मिली है. प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान के साथ शुरुआती दिनों से जुड़े अफाक अहमद को इस चुनाव में कुल 3055 मत मिले हैं. केदार पांडेय के निधन से खाली हुई इस सीट पर उन्होंने उनके पुत्र और महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 674 मतों से हराया है. अफाक अहमद पश्चिम चंपारण के बेतिया शहर के रहने वाले हैं. वे जिले के आमना उर्दू हाई स्कूल में 35 वर्षों तक सेवा देने के बाद वीआरएस लेकर सेवानिवृत हुए थे. सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहने वाले अफाक अहमद ने बिहार में प्रशांत किशोर द्वारा शुरू किए गए जन सुराज अभियान में शुरुआती दिनों से अपना कंधा लगाया और आज भी प्रशांत किशोर की सोच और विजन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. अफाक अहमद की इस जीत पर उनकी पार्टी में खुशी की लहर देखने को मिल ही है. इसे भी पढ़ें:  शिक्षा">https://lagatar.in/cabinet-meeting-to-be-held-today-postponed-after-death-of-education-minister-jagannath-mahato/">शिक्षा

मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद आज होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही