Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रशांत किशोर का यू टर्न, बोले, राहुल गांधी बन सकते हैं पीएम, यूपी में भाजपा 2017 के मुकाबले अधिक सीटें ला सकती है

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : कांग्रेस पर हमलावर रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर फिर चर्चा में है. अब कह रहे हैं कि कांग्रेस के बिना मजबूत विपक्ष की संभावना कम है. यह भी कह रहे हैं कि सिर्फ दलों को इकट्ठा कर लेने से भाजपा से जीता नहीं जा सकता. प्रशांत किशोर के फार्मूले के अनुसार भाजपा को हराने के लिए 4 एम- मैसेज, मैसेंजर, मशीनरी और मैकेनिक की जरूरत है. क्या राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं?  इस सवाल का जवाब चौंकानेवाला था. उन्होंने इसका हां में जवाब दिया. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-17-december-help-to-migrant-laborers-hemant-pain-of-hc-workers-winter-session-of-vidhan-sabha-begins/">सुबह

की न्यूज डायरी।17 दिसंबर।।बैठक में नहीं पहुंचे कांग्रेसी MLA।।प्रवासी मजदूरों को मदद: हेमंत।।वीसी के सेक्रेटरी से दस लाख की मांगी रंगदारी।।विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

नीतीश कुमार के साथ काम करना चाहेंगे

जान लें कि चैनल टाइम्स नाउ से खास बातचीत कर रहे प्रशांत किशोर से जब रैपिड फायर राउंड में पूछा गया कि आप दोबारा किस नेता के साथ काम करना चाहते हैं, तो प्रशांत किशोर का जवाब था,  नीतीश कुमार के साथ.  इस क्रम में हाल ही में राहुल गांधी के हिंदू-हिंदुत्व वाले बयान को गैर जरूरी करार देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि इससे भाजपा को फायदा होगा. क्या कांग्रेस गांधी परिवार के बिना भी काम कर सकती है? प्रशांत किशोर का जवाब हां में था. यूपी चुनाव के सवाल पर प्रशांत किशोर का कहना था कि भाजपा 2017 के मुकाबले यहां अधिक सीटें ला सकती है. साथ में यह भी कहा कि यह कोई गारंटी नहीं है कि जो 2022 में जीतेगा वही 2024 में भी बाजी मारेगा.

कांग्रेस में जाने  पर आपको किसने रोक दिया

कांग्रेस में जाने के सवाल पर कि आपको किसने रोक दिया. प्रशांत किशोर का जवाब था, कांग्रेस से पिछले 2 साल से बात हो रही है. बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें बुलाया तो वे मिलने गये. प्रशांत किशोर के अनुसार उन्होंने कांग्रेस को लेकर योजना बताई उसे मानना या नहीं मानना उनपर है. प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का मन बना लिया था, लेकिन बातें ऐसी थी, जिस पर सहमति नहीं बन सकी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही