Search

दैहर में प्रतिभा सम्मान समारोह, 70 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Chouparan :  चौपारण प्रखंड के दैहर पंचायत सचिवालय सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता मुखिया ब्रम्हदेव भुईयां ने की. इस समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडियट में सफलता हासिल किये 70 छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक देवचरण दांगी और भद्रकाली कॉलेज के प्रो श्यामसुंदर प्रसाद व डॉ अखिलेश पांडेय ने बच्चों को सम्मानित किया. (पढ़ें, जूनियर">https://lagatar.in/junior-mens-hockey-championship-jharkhand-wins-for-the-second-consecutive-time-defeats-puducherry-11-0/">जूनियर

पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : लगातार दूसरी बार झारखंड की जीत, पुडूचेरी को 11-0 से हराया)

समाजसेवी नागेंद्र कुमार ने किया कार्यक्रम का संचालन

समाजसेवी नागेंद्र कुमार ने बताया कि मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी नागेंद्र कुमार ने किया. मौके पर कोठारी सिंह, संजय सिंह, नरेश सिंह, रामाशीष सिंह, रामकुमार पांडेय, करुणाकर पांडेय, विक्रम कुमार, विकास कुशवाहा सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/ban-on-pest-action-against-mla-irfan-ansari-continues-high-court-seeks-reply/">विधायक

इरफान अंसारी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

इन विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण रिंकू कुमारी, नेहा कुमारी, कंचन कुमारी, कर्नल कुमार और पायल कुमारी को सम्मानित किया गया. वहीं इंटर की आयुष कुमार, रिया पंडित, सुमन कुमार दांगी, पीयूष कुमार पांडेय, दीपेश कुमार वर्मा, माया कुमारी, शीतल कुमारी, पूजा कुमारी, अंजली कुमारी, कुंदन कुमार, अंशु कुमार, बलराम कुमार और मिथुन कुमार, नीलेश कुमार राणा, अंजन कुमार राणा, कोमल कुमारी सहित 70 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-a-criminal-arrested-with-pistol-sent-to-jail/">रामगढ़

: पिस्तौल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp