Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार पब्लिक स्कूल में किया गया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Latehar: शहर के राजहार इलाके में अविस्थत लातेहार पब्लिक स्कूल (एलपीएस) में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सेक्रेट्री मुकेश भास्कर ने किया. उन्होंने छात्राओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है. सफलता हासिल करने के लिए परिश्रम आवश्यक है. उन्होंने कहा कि स्कूली जीवन में ही देश का सच्चा नागरिक बनने की बुनियाद पड़ती है. छात्रों को अपने माता-पिता के अलावा शिक्षकों की बातों पर अमल करने की बात कही. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-on-cag-report-congress-will-attack-modi-government-on-friday-responsibility-given/">झारखंड

: सीएजी रिपोर्ट पर कांग्रेस शुक्रवार को मोदी सरकार को घरेगी, दी गयी जिम्मेवारी

सेक्रेट्री ने अभिभावकों को छात्रों का सहयोग करने को कहा

मुकेश भास्कर ने अभिभावकों को घर पर छात्रों के गृहकार्य व अन्य गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की. कार्यक्रम में बीते दिनों जमशेदपुर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त करने वाली विद्यालय के कक्षा तीन की छात्रा शिफा यास्मिन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. मुकेश भास्कर ने कहा कि छात्रों को पठन पाठन के अलावा खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए. कार्यक्रम में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिग से छात्र व छात्राओं को अवगत कराया गया. मौके पर विद्यालय की प्राचार्या पूजा भास्कर समेंत अन्य कई शिक्षक व छात्र आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें -धोनी">https://lagatar.in/dhoni-inaugurated-the-office-of-ranchi-district-cricket-association/">धोनी

ने रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय का किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही